Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
नागालैंड में सडक दुर्घटना, चार की मौत - Sabguru News
होम India City News नागालैंड में सडक दुर्घटना, चार की मौत

नागालैंड में सडक दुर्घटना, चार की मौत

0
नागालैंड में सडक दुर्घटना, चार की मौत
Nagaland : four killed in dimapur road accident on NH 29
Nagaland : four killed in dimapur road accident on NH 29
Nagaland : four killed in dimapur road accident on NH 29

कोहिमा। नागालैंड में दीमापुर शहर के 7वें मील क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 29 पर शनिवार शाम एक ऑटो रिक्शा और ट्रक की आमने सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार ऑटो रिक्शा सवार दो यात्रियों की मौत मौके पर ही हाे गई जबकि दो यात्रियों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतकों में एक महिला शामिल है जिसकी पहचान जौहर खातून के रूप में हुई है। पुलिस अन्य मृतकों की पहचान करने में जुटी है।

सूत्रों के अनुसार मृतकों में ऑटो रिक्शा का चालक भी शामिल है। इस दुर्घटना में कई अन्य यात्रियों के घायल होने की की आशंका है।

ऑटो रिक्शा में सवार ये लोग चुमुकेदीमा से दीमापुर की ओर जा रहे थे। सूत्रों के अनुसार यातायात पुलिसकर्मी मृतकों की सूची तैयार करने में लगे हैं। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।