Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
राहुल गांधी को डिजीटल रुप से भाजपा ने बताया निरक्षर
होम Delhi राहुल गांधी को डिजीटल रुप से भाजपा ने बताया निरक्षर

राहुल गांधी को डिजीटल रुप से भाजपा ने बताया निरक्षर

0
राहुल गांधी को डिजीटल रुप से भाजपा ने बताया निरक्षर
bjp spokesperson sambit patra
bjp spokesperson sambit patra
bjp spokesperson sambit patra

नई दिल्ली। डेटा लीक प्रकरण के बीच भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी तगडा हमला बोलते हुए कहा कि वह डिजीटल रुप से निरक्षर है।

भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने यहां संवाददाताओं को बताया कि नमो ऐप पार्टी कार्यकताओं से जोड़ने के लिए हैं। लेकिन गांधी ने कहते हैं कि इसका डेटा अमरीकी मित्रों को भेजा जा रहा है।

पात्रा ने कहा कि गांधी का यह प्रौद्योगिकी के रुप से निरक्षर होने का मामला है। गांधी तकनीक को नहीं समझते हैं। यह वहीं राहुल गांधी हैं जिन्होंने एमआरआई पर टिप्पणी की थी। गांधी वैज्ञानिक रुप से पिछडे हुए हैं।

भाजपा ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी में स्वभाविक रुप से डेटा और सूचनाओं का विश्लेषण किया जाता है। विश्लेषण को जासूसी नहीं कहा जा सकता। गांधी को यह पता होना चाहिए। उन्होेंने कहा कि नमो ऐप इसका अपवाद नहीं है। ऐसी विशेषताएं किसी भी ऐप में होती है।

भाजपा के आईटी प्रकोष्ठ के प्रमुख अमित मालवीय ने आरोप लगाया है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी डेटा सिंगापुर में अपने मित्रों और माओवादियों के साथ साझा करती है।

मालवीय ने तंज करते हुए ट्वीटर पर लिखा है, ‘हेलो, मेरा नाम राहुल गांधी है। मैं भारत की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी का अध्यक्ष हूं। जब आप मेरे आधिकारिक ऐप पर आते हो तो मैं आपका डेटा सिंगापुर में अपने मित्रों को देता हूं।’ इससे पहले गांधी ने प्रधानमंत्री पर नरेंद्र मोदी ऐप के जरिए अमरीका डेटा भेजने का आरोप लगाया था।

मालवीय ने ट्वीट श्रंखला में कांग्रेस पर समान विचारधारा वाले लोगों के साथ डेटा साझा करने का आरोप लगाया है। उन्होेंने कहा कि कांग्रेस इस डेटा को माओवादी, पत्थराव करने वालों, भारत के टुकड़े गैंग, चीन के दूतावास एवं कैम्ब्रिज एनालीटिका को देती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को डेटा देने में आगे रहने पर पूरे नंबर देता हूं। यह डेटा किसी को भी दिया जा सकता है।