Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Narendra Modi in Rewa : PM accuses former Congress rule in Madhya pradesh of derailing development in state-कांग्रेस जहां से गई, लौट कर नहीं आई : पीएम मोदी - Sabguru News
होम Headlines कांग्रेस जहां से गई, लौट कर नहीं आई : पीएम मोदी

कांग्रेस जहां से गई, लौट कर नहीं आई : पीएम मोदी

0
कांग्रेस जहां से गई, लौट कर नहीं आई : पीएम मोदी
Narendra Modi in Rewa : PM accuses former Congress rule in Madhya pradesh of derailing development in state
Narendra Modi in Rewa : PM accuses former Congress rule in Madhya pradesh of derailing development in state
Narendra Modi in Rewa : PM accuses former Congress rule in Madhya pradesh of derailing development in state

रीवा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि देश के जिन प्रांतों से कांग्रेस का शासन एक बार खत्म हुआ, वहां पार्टी लौट कर नहीं आई।

उन्होंने मध्यप्रदेश के रीवा में दिए अपने इस वक्तव्य के संदर्भ में उत्तरप्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल और बिहार का उदाहरण देते हुए मध्यप्रदेश के लोगों से अपील की कि वे प्रदेश में लगातार चौथी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लें। मोदी आज यहां रीवा, सीधी और सतना जिले के पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार के दौरान सभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कांग्रेस पर जम कर हमले बोले। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी के नेता ‘कंफ्यूज्ड’ और पार्टी खुद ‘फ्यूज्ड’ है, वो जनता को क्या ‘करंट’ दे पाएगी। कांग्रेस का आने का मतलब भाई-भतीजावाद, जातिवाद, संप्रदायवाद और भ्रष्टाचार का आना है।

उन्होंने कहा कि ये चुनाव किसी को विधायक बनाने या नहीं बनाने का नहीं, ये मध्यप्रदेश का भविष्य निर्धारित करने के लिए है। जनता 55 साल बनाम 15 साल के बारे में सोच कर मतदान करे।

अपने करीब आधे घंटे के संबोधन में उन्होंने शिवराज सिंह चौहान सरकार की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि 10 साल तक केंद्र की सरकार ने चौहान के विकास कार्यों में जम कर रोड़े अटकाए, उसके बाद भी उन्होंने मध्यप्रदेश को लगातार विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाया। इसके पहले मोदी ने प्रदेश के झाबुआ में भी सभा को संबोधित किया।