Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मोदी का एलिसी महल में इमैनुएल मैक्रों ने किया भव्य स्वागत - Sabguru News
होम World Europe/America मोदी का एलिसी महल में इमैनुएल मैक्रों ने किया भव्य स्वागत

मोदी का एलिसी महल में इमैनुएल मैक्रों ने किया भव्य स्वागत

0
मोदी का एलिसी महल में इमैनुएल मैक्रों ने किया भव्य स्वागत

पेरिस। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज यहां फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। अपनी चार देशों की यात्रा के अंतिम चरण में मोदी के डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन से यहां पेरिस पहुंचने पर प्रवासी भारतीय समुदाय ने हवाईअड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

बाद में मोदी एलिसी महल पहुंचे जहां मैक्रों एवं उनकी पत्नी ने उनका बहुत ही गर्मजोशी एवं आत्मीयता से स्वागत किया। मोदी ने ट्वीट कर कहा कि पेरिस पहुंच चुका हूं। फ्रांस भारत के सबसे मजबूत सहयोगियों में से एक हैं, जो हमारे देश के साथ विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग कर रहा है।

उल्लेखनीय है कि मोदी 24 अप्रैल को राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने वाले मैक्रों से मुलाकात करने वाले पहले अंतरराष्ट्रीय नेता थे। दोनों नेता एलिसी पैलेस में आपस में बैठक करने के अलावा डिनर पर प्रतिनिधिमंडलस्तरीय की भी वार्ता करेंगे।