

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोमवार को ट्विटर पर फॉलोअर की संख्या 5 करोड़ के पार हो गई। अब वह सबसे ज्यादा फॉलोअर की लिस्ट में 20वें नंबर पर हैं। यही नहीं पीएम मोदी शीर्ष-20 में पहुंचने वाले एकमात्र भारतीय हैं। अगर वर्ल्ड के बड़े नेताओं में मोदी अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से करीब 1.4 करोड़ पीछे हैं। जबकि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा 10.8 करोड़ फॉलोअर के साथ पहले नंबर पर हैं।
वहीं दूसरे नंबर पर राजनेताओं में 1 करोड़ फॉलोअर्स की लिस्ट में पीएम मोदी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दूसरे स्थान पर हैं। ट्विटर पर केजरीवाल को एक करोड़ 54 लाख यूजर्स फॉलो करते हैं।
वहीं एक करोड़ 52 लाख फॉलोअर्स के साथ गृह मंत्री अमित शाह तीसरे नंबर पर हैं। उनके फॉलोअर 1 करोड़ 52 लाख से ज्यादा हैं। इस लिस्ट में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एक करोड़ छह लाख फॉलोअर्स के साथ 5वें नंबर पर हैं।