Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अजमेर में नारी शक्ति संगम 12 को, जुटेगी आधी आबादी
होम Rajasthan Ajmer अजमेर में नारी शक्ति संगम 12 को, जुटेगी आधी आबादी

अजमेर में नारी शक्ति संगम 12 को, जुटेगी आधी आबादी

0
अजमेर में नारी शक्ति संगम 12 को, जुटेगी आधी आबादी
Minister of Child and Woman Welfare anita bhadel
Minister of Child and Woman Welfare anita bhadel
Minister of Child and Woman Welfare anita bhadel

अजमेर। अजमेर में नारी शक्ति संगम 12 अगस्त को जवाहर रंगमंच पर अपरान्ह 3 बजे से आयोजित किया जाएगा। इसमें विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद्मश्री प्राप्त सुश्री निवेदिता रघुनाथ भिडे़ महिलाओं के सशक्तीकरण एवं उनके मार्गदर्शन के विषय पर अपने विचार रखेगी।

महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री अनिता भदेल ने गुरुवार को मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि नारी बहुमुखी प्रतिभाआें से युक्त होती है। उसको सही दिशा मिलने पर प्रतिभा का समुचित उपयोग होता है। महिलाआें की आधी आबादी को राष्ट्र निर्माण से जोडने के लिए नारी शक्ति संगम का आयोजन होगा। यह आयोजन जागृत नारी-समृद्ध भारत की थीम पर किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि नारी शक्ति संगम का उद्देश्य महिलाओं में और अधिक चेतना जगाना है। उन्हें अपनी शक्ति का आभास कराना है जिसमें वे सभी आगे बढ सकें। देश की आधी आबादी महिलाओं की है यदि देश के विकास में महिलाआें की भागीदारी अधिक नहीं रही तो हमारा राष्ट्र अपने लक्ष्य प्राप्ति से पिछड जाएगा।

इस कार्यक्रम में प्रोजेक्टर द्वारा अनेक ऎसी महिलाआें के सामर्थ्य भी दर्शाया जाएगा जिन्होंने बहुत कठिन परिस्थितियों से जूझते हुए अपने दम पर राह बनाई। आज उनसे न सिर्फ महिलाएं ही अपितू सम्पूर्ण समाज प्रेरणा ले सकता है। अनेक महिलाएं जिन्हें ज्यादा लोग जानते नहीं हैं, परन्तु उन्होंने अपनी मेहनत एवं लगन से एक नई पहचान स्थापित की है ऎसी महिलाआें को भी हम सम्मानित करेंगे।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली अजमेर बाल विकास परियोजना की आगंनबाडी कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में लगभग 1000 महिलाएं अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी। इसमें सभी वर्ग की महिलाएं जिनमें कामकाजी, नौकरी, गृहिणी, शिक्षिका, वकील, डाक्टर इत्यादि सभी प्रकार की महिलाएं को आमंत्रित किया गया है।