Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
NASA releases images of chandrayaan 2 vikram landing site - Sabguru News
होम Breaking Chandrayaan 2 : NASA ने जारी की लैंडिंग साइट की तस्वीरें

Chandrayaan 2 : NASA ने जारी की लैंडिंग साइट की तस्वीरें

0
Chandrayaan 2 : NASA ने जारी की लैंडिंग साइट की तस्वीरें
NASA releases images of chandrayaan 2 vikram landing site
NASA releases images of chandrayaan 2 vikram landing site
NASA releases images of chandrayaan 2 vikram landing site

चंद्रयान 2 (Chandrayaan 2) के विक्रम लैंडर (Vikram Lander) को लेकर अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने एक बड़ा खुलासा किया है। नासा ने शुक्रवार को चंद्रयान 2 के विक्रम लैंडर की लैंडिंग वाली जगह की तस्वीरें जारी की है, जिसमें कहा गया है कि चांद की सतह पर विक्रम लैंडर की हार्ड लैंडिंग हुई।

नासा ने कहा कि चंद्रयान 2 से संपर्क स्थापित करने में लगी टीम अभी तक सफल नहीं हो पाई है। नासा की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि चंद्रयान 2 के लैंडर विक्रम ने 7 सितंबर को लैंड करने की कोशिश की थी। विक्रम की हार्ड लैंडिंग की वजह से जमीनी सम्पर्क टूट गया।

नासा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया, ‘चंद्रमा की सतह पर नासा की हार्ड लैंडिंग हुई, यह स्पष्ट है। स्पेसक्राफ्ट किस लोकेशन पर लैंड हुआ यह अभी निश्चित तौर पर नहीं कहा जा सकता। अक्टूबर में लूनर रिकॉनिस्सेंस ऑर्बिटर दोबारा प्रयास करेगा। ‘

जी हाँ, नासा की ओर से यह भी कहा गया है कि अक्टूबर के महीने में जब प्रकाश तेज होगा तो एक बार फिर ऑरबिटर लोकेशन और तस्वीर भेजेगा। आपको बता दें कि विक्रम से संपर्क स्थापित करने की समय सीमा शनिवार को खत्म हो जाएगी क्योंकि जिस जगह पर विक्रम लैंडर उतरा है वहां पर अब 14 दिन के लिए रात शुरू हो जाएगी।