Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
नसीराबाद में श्री चन्द्रप्रभु भगवान की 27 फीट प्रतिमा के दर्शन - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer नसीराबाद में श्री चन्द्रप्रभु भगवान की 27 फीट प्रतिमा के दर्शन

नसीराबाद में श्री चन्द्रप्रभु भगवान की 27 फीट प्रतिमा के दर्शन

0
नसीराबाद में श्री चन्द्रप्रभु भगवान की 27 फीट प्रतिमा के दर्शन

नसीराबाद। स्थानीय दिगम्बर जैन समाज के लोगों ने श्री चंद्रप्रभु भगवान की 27 फीट ऊंची प्रतिमा के दर्शन किए। दिगंबर जैन समाज नसीराबाद के प्रवक्ता विजय पाटनी ने बताया कि भगवान चंद्रप्रभु की 27 फीट ऊंची प्रतिमा बिजोलिया पत्थर से निर्मित करवाई गई है। प्रतिमा कुचामन से रवाना हुई जो नसीराबाद मार्ग से निकलते हुए पारसनाथ तीर्थ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र गौतम गिरी अंशुल सोलापुर बेलगांव कर्नाटक जाएगी।

प्रतिमा नसीराबाद पहुंचने पर दिगंबर जैन समाज के लोगों ने मूर्ति के दर्शन किए और भगवान श्री चंद्रप्रभु की मूर्ति का स्वागत किया। पाटनी ने बताया कि यह मूर्ति ताराचंद चेतन कुमार अजमेरा सरवाड़ वालों की तरफ से कर्नाटक के बेलगांव में प्रतिष्ठित करवाई जाएगी। मूर्ति के नसीराबाद पहुंचने पर स्थानीय जैन समाज के लोगों की भीड़ जमा हो गई। जैन समाज के लोगों ने भगवान चंद्रप्रभु की मूर्ति के दर्शन किए।