Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
gir mein aayojit hua vishv vany jeev divas ka raashtreey samaaroh || गिर में आयोजित हुआ विश्व वन्य जीव दिवस का राष्ट्रीय समारोह
होम World Asia News गिर में आयोजित हुआ विश्व वन्य जीव दिवस का राष्ट्रीय समारोह

गिर में आयोजित हुआ विश्व वन्य जीव दिवस का राष्ट्रीय समारोह

0
गिर में आयोजित हुआ विश्व वन्य जीव दिवस का राष्ट्रीय समारोह
विश्व वन्य जीव दिवस
विश्व वन्य जीव दिवस
विश्व वन्य जीव दिवस

SABGURU NEWS | गांधीनगर एशियाई शेरों की एकमात्र शरणस्थली गुजरात के गिर वन का केंद्र बिंदु कहे जाने वाले गिर सोमनाथ जिले के सासण गिर में आज विश्व वन्यजीव दिवस के राष्ट्रीय समारोह में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री डा़ हर्षवर्धन ने भाग लिया।

इस अवसर पर डा़ हर्षवर्धन और मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने बिग कैट्स – प्रिडेटर्स अंडर थ्रेट (शेर – खतरे में परभक्षी जानवर) विषय पर आयोजित सेमिनार का उद्घाटन भी किया। केंद्रीय मंत्री ने लोगों से आह्वान किया कि विश्व वन्य जीव दिवस के अवसर पर सिंह प्रेमी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वर्ष 2022 तक नया भारत के निर्माण के स्वप्न को साकार करने के लिए ‘ग्रीन सैनिक’ बने।

उन्होंने कहा कि वन्य जीव संरक्षण को विज्ञान और प्रौद्योगिकी से जोड़कर लुप्त हो रही प्रजातियों के संवर्धन के लिए जीएसआई की भी सहभागिता को बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने गिर में सिंह एवं लोगों के बीच तादात्म्य की प्रशंसा करने के साथ ही गिर में बढ़ रहे सिंहों के क्षेत्र, सिंह संवर्धन में स्थानीय मालधारी समुदाय के सहयोग और राज्य सरकार के प्रोजेक्ट लायन की भी सराहना की। प्लास्टिक के उपयोग में कमी करने का अनुरोध करते हुए डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि पर्यावरण एवं प्रकृति के संरक्षण में भारत विश्वगुरु बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी 5 जून को संयुक्त राष्ट्र द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में भारत में मनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री रूपाणी ने कहा कि गुजरात वन्य प्राणियों को अभयता प्रदान कर पर्यावरण एवं वन प्रकृति के संरक्षण के क्षेत्र में नेतृत्व करने को प्रतिबद्ध है। श्री नरेन्द्र मोदी जब राज्य के मुख्यमंत्री थे, तब वर्ष 2007 में उन्होंने 40 करोड़ रुपयों के पैकेज से गिर में सिंहों के संवर्धन की शुरुआत की थी। उसी दिशा में आगे बढ़ते हुए राज्य सरकार ने प्रोजेक्ट लायन के लिए पर्याप्त धन आवंटित किया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य में पर्यावरण और पर्यटन का संतुलित विकास किया जाएगा।

राज्य के वन मंत्री श्री गणपतसिंह वसावा ने गिर अभयारण्य के विकास के लिए 15 करोड़ रुपए के नये कार्यों की घोषणा करते हुए कहा कि गिर में पिछले दस वर्षों में सिंहों की आबादी में 46 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो