Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
विनोद खन्ना को दादा साहब फाल्के पुरस्कार, विलेज रॉकस्टार्स सर्वश्रेष्ठ फिल्म
होम Entertainment Bollywood विनोद खन्ना को दादा साहब फाल्के पुरस्कार, विलेज रॉकस्टार्स सर्वश्रेष्ठ फिल्म

विनोद खन्ना को दादा साहब फाल्के पुरस्कार, विलेज रॉकस्टार्स सर्वश्रेष्ठ फिल्म

0
विनोद खन्ना को दादा साहब फाल्के पुरस्कार, विलेज रॉकस्टार्स सर्वश्रेष्ठ फिल्म
national film awards 2018 : vinod khanna conferred Dadasaheb Phalke Award
national film awards 2018 : vinod khanna conferred Dadasaheb Phalke Award
national film awards 2018 : vinod khanna conferred Dadasaheb Phalke Award

नई दिल्ली। दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना को वर्ष 2017 का दादा साहब फाल्के पुरस्कार, न्यूटन को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फीचर फिल्म और श्रीदेवी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है।

असमी फिल्म विलेज रॉकस्टार्स को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, रिद्धी सेन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और एआर रहमान को सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक का खिताब मिला है।

हिंदी और मराठी लेखिका उषा किरण खान ने शुक्रवार को 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के लिए नामों की घोषणा के दौरान बताया कि दादा साहब फाल्के लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार के लिए कम से कम 15 नामों पर विचार किया गया और अंतत: जूरी ने दो घंटे के मंथन के बाद विनोद खन्ना के नाम पर मुहर लगाई।

फीचर फिल्म श्रेणी के लिए 11 सदस्यीय जूरी के प्रमुख तथा जाने-माने निर्माता निर्देशक शेखर कपूर ने बताया कि असमी फिल्म विलेज रॉकस्टार्स को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार दिया गया है। इसकी निर्माता-निर्देशक रीमा दास हैं। यह फिल्म एक सुदूर गाँव के उन बच्चों की कहानी है जो रॉकस्टार बनने का सपना देखते हैं।

लक्षद्वीप में बनी जसारी भाषा की फिल्म सिंजर को सर्वश्रेष्ठ डेब्यू फिल्म, बाहुबली-2 (तेलुगु) को सबसे लोकप्रिय फिल्म, मराठी फिल्म मोर्ख्या को सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म का पुरस्कार दिया गया। राष्ट्रीय एकीकरण पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मराठी फिल्म धप्पा को मिला।

सामाजिक मसलों के लिए मलयालम की आलोरुक्कम को और पर्यावरण संरक्षण पर हिंदी फिल्म इरादा को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला। हाल ही में दुनिया को अलविदा कहने वाली श्रीदेवी को फिल्म मॉम में उनके शानदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री तथा रिद्धी सेन को बंगला फिल्म नगर कीर्तन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता घोषित किया गया। सर्वश्रेष्ठ निदेशक का पुरस्कार मलयालम फिल्म भयानकम के निदेशक जयराज को दिया गया।