

मास्को | रूस ने आज कहा है कि यूरोप में सैन्य तैयारियों को लेकर नाटो द्वारा तैयार की गयी नयी योजना से पूरे महाद्वीप में सुरक्षा की स्थिति प्रभावित होगी, इसके मद्देनजर रूस अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर जरूरी कदम उठायेगा। रूस की समाचार एजेंसी इंटरफैक्स ने यह जानकारी दी।
पश्चिमी देशों के अधिकारियों ने पिछले सप्ताह कहा था कि अमेरिका अपने यूरोपीय सहयोगियों पर रूस की तरफ से होने वाले किसी भी हमले की स्थिति में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए नाटो सैन्य टुकड़ियों, जहाज और विमानों की संख्या में बढ़ोतरी के लिए दबाव बना रहा है।
इंटरफैक्स ने रूस के उप विदेश मंत्री अलेक्जेंडर ग्रुस्को के हवाले से खबर दी है कि उन्होंने इस प्रयास की आलोचना करते हुए कहा है कि रूस अपनी सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए हर जरूरी कदम उठाएगा।