![स्पाइस गर्ल्स के साथ काम करने को आतुर नॉटी ब्वॉय स्पाइस गर्ल्स के साथ काम करने को आतुर नॉटी ब्वॉय](https://www.sabguru.com/18-22/wp-content/uploads/2018/02/spice-girl.jpg)
![Naughty Boy wants to work with Spice Girls](https://www.sabguru.com/18-22/wp-content/uploads/2018/02/spice-girl.jpg)
लंदन। डीजे ‘नॉटी ब्वॉय’ पॉप बैंड ‘स्पाइस गर्ल्स’ के साथ काम करने को आतुर हैं। प्रोडयूसर ने ‘मेट्रो डॉट कॉ डॉट यूके’ को बताया कि उन्होंने अपने नई अल्बम के लिए स्पाइस गर्ल्स से संपर्क साधा है।
नॉटी ब्वॉय का वास्तविक नाम शाहिद खान है। उन्होंने कहा कि उनकी नई अल्बम का काम लगभग खत्म हो चुका है और यह अप्रैल या मई में लॉन्च हो जाएगी। इस अल्बम का सिर्फ एक ही गाना बचा है।
उन्होंने कहा कि सिर्फ एक गाना है, उसके लिए मैं स्पाइस गर्ल्स के जवाब का इंतजार कर रहा हूं। मैंने उनसे पूछा है, देखते हैं।