Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब में मंत्री पद से दिया इस्तीफा - Sabguru News
होम Chandigarh नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब में मंत्री पद से दिया इस्तीफा

नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब में मंत्री पद से दिया इस्तीफा

0
नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब में मंत्री पद से दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। सिद्धू ने टि्वटर पर अपना त्याग पत्र पोस्ट करते हुए यह जानकारी दी है। त्याग पत्र पर 10 जून की तारीख लिखी है और यह कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ चुके राहुल गांधी को लिखा गया है।

पिछले काफी दिनों से मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह के साथ विवादों के चलते सुर्खियों में रहे 55 वर्षीय सिद्धू ने टि्वट में लिखा है कि मैं पंजाब मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे रहा हूं। एक अन्य टि्वट में उन्होंने लिखा है कि अपना त्याग पत्र पंजाब के मुख्यमंत्री को भेज रहा हूं।

सिद्धू का इस्तीफा मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद आया है जिसमें उन्हें महत्वपूर्ण विभाग से हटा दिया गया था। सूत्रों के अनुसार सिद्धू ने लोक सभा चुनाव प्रचार अभियान के दौरान अमरिन्दर सिंह के साथ मतभेदों के चलते इस्तीफा दिया है।

इससे पहले सिद्धू ने आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री ने उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के अमृतसर सीट से उम्मीदवार बनने में रोड़ा अटकाया।

लोकसभा चुनाव के बाद अमरिन्दर सिंह ने मंत्रिमंडल में फेरबदल कर सिद्धू से उनका पुराना विभाग छीन लिया था और उन्हें ऊर्जा तथा नवीकरणीय ऊर्जा का प्रभार सौंपा था। सिद्धू से पर्यटन और संस्कृति मामलों का विभाग भी वापस ले लिया गया था। सिद्धू इससे खुश नहीं थे।