Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
रामझरोखा में गरबा आयोजन की कार्ययोजना बनाई - Sabguru News
होम Rajasthan Jaipur रामझरोखा में गरबा आयोजन की कार्ययोजना बनाई

रामझरोखा में गरबा आयोजन की कार्ययोजना बनाई

0
रामझरोखा में गरबा आयोजन की कार्ययोजना बनाई
सिरोही के रामझरोखा में गरबे की तैयारी पर चर्चा करते जगदंबा नवयुवक मंडल के सदस्य।
सिरोही के रामझरोखा में गरबे की तैयारी पर चर्चा करते जगदंबा नवयुवक मंडल के सदस्य।
सिरोही के रामझरोखा में गरबे की तैयारी पर चर्चा करते जगदंबा नवयुवक मंडल के सदस्य।

सबगुरु न्यूज-सिरोही। जगदम्बे नवयुवक मंडल रामझरोखा के तत्वाधान में गरबे की तैयारियां शुरू हो चुकी है। 29 सितंबर को घट स्थापना के साथ रामझरोखा और सिरोही जिला मुख्यालय के अन्य गरबा स्थलों पर गरबा का आयोजन होगा।

मंडल के मुख्य संरक्षक सुरेश सगरवंशी के अनुसार नवरात्र पर भगवती की उपासना, स्तुति, वंदना के साथ रात्रि में गरबे का आयोजन होगा।इस पर्व पर नो दिनों तक रंगारंग गरबा नृत्य आयोजन को लेकर व्यापक व जोरशोर से तैयारियां की जा रही है।

आयोजन को लेकर बैठक में मंडल के संरक्षक गिरीश सगरवंशी, गांधीभाई पटेल, लोकेश खंडेलवाल, रणछोडराज पुरोहित,राजेश गुलाबवानी एवं अध्यक्ष विजय पटेल के सानिध्य में सभी सदस्यों ने मिलकर आयोजन की विभिन्न व्यवस्था में लगे हैं।

माता की प्रतिमा निर्माण, मंडप घेरा मंच मंदिर डेकोरेशन, रंग बिरंगी विद्युत रोशनी, डिजिटल म्यूजिक सिस्टम समेंत विभिन्न व्यवस्थाओं की कार्ययोजना को बनाकर सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मौके पर सभी श्रद्धालुओं से भी मंडल को यथाशक्ति आर्थिक सहयोग देने का निवेदन किया गया।

बैठक में अतुल रावल, प्रकाश प्रजापति, प्रकाश खारवाल, नितिन रावल, प्रताप प्रजापत, शैतान खरोर, तगसिंह राजपुरोहित, दिलीप पटेल, दिनेश प्रजापत, के पी सिंह, अश्विनभाई, विकास प्रजापत, मगन मीणा, हिम्मत सुथार, महेंद्र सूर्यवंशी, रुपेश शर्मा, हरीश खत्री सहित सभी सदस्यगण मौजूद थे।