
नई दिल्ली। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा को अगले तीन वर्ष के लिये फिर आयोग की अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
सूत्रों ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने शुक्रवार देर शाम इस संबंध में अधिसूचना जारी की। अधिसूचना के अनुसार शर्मा की महिला आयोग के पद पर पुन: नियुक्ति अगले तीन वर्ष के लिए होगी। यह नियुक्ति आज शनिवार यानी सात अगस्त 2021 से प्रभावी मानी जाएगी।
अधिसूचना में कहा गया है कि केंद्र सरकार श्रीमती रेखा शर्मा को राष्ट्रीय महिला आयोग के अध्यक्ष के रूप में 07.08.2021 से तीन वर्ष की अवधि तक, अथवा 65 वर्ष की आयु तक, अथवा आगामी आदेश तक, इनमें से जो भी पहले हो, के लिए पुन: मनोनीत करती है।