Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अंतिम सांसें गिन रहा महागठबंधन : राजग - Sabguru News
होम Bihar अंतिम सांसें गिन रहा महागठबंधन : राजग

अंतिम सांसें गिन रहा महागठबंधन : राजग

0
अंतिम सांसें गिन रहा महागठबंधन : राजग

पटना। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने बिहार विधानसभा चुनाव में सीटों की हुई घोषणा से नाराज विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने इसे अपने साथ धोखा बताते हुए महागठबंधन से नाता तोड़ने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि रण क्षेत्र में उतरने से पहले ही महारथियों का मैदान छोड़ना साबित करता है कि यह गठबंधन अब अंतिम सांसें गिन रहा है।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने शनिवार को यहां कहा कि रण क्षेत्र में उतरने से पहले ही महागठबंधन के महारथी मैदान छोड़ भाग रहे हैं। यही नहीं, उपेक्षित नेता महागठबंधन के डीएनए में ही गड़बड़ी बता रहे हैं। वीआईपी और झारखंड मुक्ति मोर्चा की सीटों की घोषणा नहीं होने से जो विद्रोह की स्थिति बनी हुई है, वह महागठबंधन के एकजुट रहने पर सवाल खड़े कर रहा है।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के संवाददाता सम्मेलन में ही वीआईपी अध्यक्ष मुकेश सहनी के महागठबंधन से अलग होने की घोषणा एवं वहां उत्पन्न परिस्थिति साबित करती है कि महागठबंधन अंतिम सांस ले रहा है।

पांडेय ने कहा कि सीट बंटवारे में अतिपिछड़ा और अनुसूचित जनजाति की उपेक्षा यह दर्शाता है कि महागठबंधन में ऐसे तबकों के लिए कोई जगह नहीं है। यही वजह है कि अभी तो साथी दल नेता प्रतिपक्ष की हठधर्मिता से अलग हुए हैं, चुनाव बाद नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी भी जनता छीन लेगी। राजद का भविष्य अंधकार में है। चुनाव के पूर्व ही ‘लालटेन’ (राजद का चुनाव चिन्ह) का तेल खत्म होने लगा है।

कृषि मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि महागठबंधन में शुरू से आपसी खिंचतान रही है, जो आज भी दिखी। बिहार में महागठबंधन का जनाधार समाप्त हो चुका है। आज श्री मुकेश सहनी के बयान से स्पष्ट हो गया है कि महागठबंधन में अतिपिछड़ों के लिए न ता कोई जगह है न ही कोई सोच।

उन्होंने कहा कि वहीं राज्य की जनता राजग के विकास के साथ चलना चाहती है। सब का साथ, सब का विकास के साथ प्रदेश की जनता है, जिस कारण इस बार भी पूर्ण बहुमत से राजग की सरकार बनने जा रही है।

राजग के घटक जनता दल यूनाइटेड के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव घटक दल के नेताओं को पद और सीट की रेवड़ियां बाट रहे थे लेकिन वादों के पिटारे के सहारे महागठबंधन के घटक दलों को लम्बे समय तक अपने साथ खींच कर रखने की कोशिश में वह लगातार नाकाम रहे।

कई घटक दलों ने उनका साथ पहले ही छोड़ दिया था लेकिन आज जो हुआ वह सभी को हतप्रभ और स्तब्ध करने वाला था। मोलतोल की राजनीति का भंडाफोड़ कैसे होता है यह आज पूरी दुनिया ने देखा।

प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री पद का सपना देखने वाले तेजस्वी प्रसाद यादव के लिए यह बहुत बड़ा झटका है। जनता के बीच आधार वह पहले ही खो चुके हैं, महागठबंधन लगातार बिखराव की स्थिति में है और वीआई अध्यक्ष मुकेश साहनी के साथ आज जो कुछ भी महागठबंधन में हुआ उसे जोड़-तोड़ की राजनीति का विद्रूप स्वरूप ही कहा जा सकता है।

महागठबंधन में सीटों का बंटवारा : राजद 144, कांग्रेस 70 और वामदल को 29 सीट