Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
NDA will win more than 400 seats: Shahnawaz Hussain-एनडीए 400 से ज्यादा सीटें जीतेगा : शाहनवाज हुसैन - Sabguru News
होम Uttrakhand Dehradun एनडीए 400 से ज्यादा सीटें जीतेगा : शाहनवाज हुसैन

एनडीए 400 से ज्यादा सीटें जीतेगा : शाहनवाज हुसैन

0
एनडीए 400 से ज्यादा सीटें जीतेगा : शाहनवाज हुसैन

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने दावा किया है कि इस बार आम चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन 400 से ज्यादा सीटें जीतेगा।

हुसैन ने यहां स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में संवाददाताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हार के डर से दो जगह से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हार की खीज से कांग्रेस के प्रवक्ता चैनलों के स्टूडियों में ग्लास फोड़ रहे हैं। हार के डर से गांधी भी अमेठी के साथ ही वायनाड से चुनाव लड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खासा लगाव है। यहां की जनता भी उनको गुजरात और काशी की जनता की तरह ही प्यार करती है। उन्होंने दावा किया कि पिछले चुनाव में मोदी लहर थी, लेकिन इस बार सुनामी नजर आ रही है। जहां भाजपा की सीटें कम आती थी इस बार उन राज्यों में ज्यादा सीटें आएंगी। उत्तर प्रदेश में 73 से ज्यादा सीटें मिलेंगी।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि पार्टी के स्टार प्रचारक पूरे देश में जुट गए हैं और इसबार पिछली बार से भी अच्छा प्रदर्शन होगा। मोदी ने उत्तराखंड को सैनिकों का पांचवा धाम बताया है। इसबार भी राज्य की पांचों सीटें भाजपा के खाते में ही आएंगी। उन्होंने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत की सरकार आने की बात कही थी और आई भी।

उन्होंने पूरे विश्वास के साथ कहा कि एक बार फिर मैं उत्तराखंड के भाजपा प्रदेश कार्यालय से कह रहा हूं 400 से ज्यादा सीट भाजपा की आएंगी। उन्होंने भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी पर गांधी के दिए बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि राहुल गांधी भाजपा के बुजर्ग नेताओं के सम्मान की चिंता न करें। भाजपा में बुजर्ग नेताओं का सम्मान होता आ रहा है।