Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
तंजानिया में पेट्रोल से भरी लॉरी पलटने से 60 की मौत, 70 झुलसे - Sabguru News
होम Breaking तंजानिया में पेट्रोल से भरी लॉरी पलटने से 60 की मौत, 70 झुलसे

तंजानिया में पेट्रोल से भरी लॉरी पलटने से 60 की मौत, 70 झुलसे

0
तंजानिया में पेट्रोल से भरी लॉरी पलटने से 60 की मौत, 70 झुलसे

मोरोगोरो। तंजानिया के मोरोगोरो में पेट्रोल से भरी लॉरी पलट जाने के बाद आग लगने से 60 लोगों की मौत हो गई और अन्य 70 लोग झुलस गए हैं। स्थानीय मीडिया ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

सिटीजन तंजानिया समाचार पत्र के अनुसार यह हादसा मोरोगोरो शहर में हुआ। मोरोगोरो क्षेत्र के आयुक्त स्टीफन कुवेबवे ने कहा कि पेट्रोल से भरी लॉरी पलट गई जिसके कारण सड़क पर 100 मीटर दूर तक पेट्रोल फैल गया।

समाचार पत्र के अनुसार सड़क से गुजरते समय मोटरसाइकिल पर सवार लोग पेट्रोल इकट्ठा कर रहे थे जिनमें से कुछ लोगों की जलने के कारण मौत हो गई। दमकल की गाड़ियों मौके पर पहुंची है। मोरोगोरो देश की राजधानी डोडोमा से 160 किलोमीटर की दूरी पर है।