Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
महाराष्ट्र के विकास के लिए भाजपा के साथ गठबंधन जरूरी : संजय राउत - Sabguru News
होम Delhi महाराष्ट्र के विकास के लिए भाजपा के साथ गठबंधन जरूरी : संजय राउत

महाराष्ट्र के विकास के लिए भाजपा के साथ गठबंधन जरूरी : संजय राउत

0
महाराष्ट्र के विकास के लिए भाजपा के साथ गठबंधन जरूरी : संजय राउत

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में सरकार बनाने की कवायद को लेकर भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना में जारी तनातनी के बीच शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने बुधवार को कहा कि पार्टी महाराष्ट्र की भलाई के लिए भाजपा के साथ गठबंधन कर सकती है।

संजय राउत ने कहा कि व्यक्ति का नहीं बल्कि राज्य का हित महत्वपूर्ण हैं। शांतिपूर्वक फैसले लेने की आवश्यकता है।

महाराष्ट्र में अपने दम पर सरकार बनाने के लिए भाजपा को 145 सीटों का जादुई आंकड़ा चाहिए था लेकिन विधानसभा चुनावों में उसे 105 सीटें ही प्राप्त हुई है। उसकी सहयोगी पार्टी शिवसेना समर्थन देने के लिए 50:50 फॉर्मूले की मांग को लेकर अड़ी हुई है जिसमें वह ढाई-ढाई साल तक दोनों पार्टियों के मुख्यमंत्री बनाने की बात कह रहे हैं।

भाजपा को हालांकि यह फार्मूला स्वीकार नहीं है और अगले पांच वर्षों तक अपनी ही पार्टी का मुख्यमंत्री बने रहने देना चाहते हैं।

राउत ने राज्य में सरकार बनाने को लेकर कहा कि सम्मान महत्वपूर्ण है लेकिन भाजपा के साथ गठबंधन में बने रहना शिवसेना के लिए आवश्यक हो सकता है। इससे पहले बुधवार को देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में फिर से चुना गया।