Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Neha dhupia husband angad bedi speak up on break up with nora fatehi - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood Nora Fatehi से ब्रेकअप की अंगद बेदी ने बताई वजह, कहा…

Nora Fatehi से ब्रेकअप की अंगद बेदी ने बताई वजह, कहा…

0
Nora Fatehi से ब्रेकअप की अंगद बेदी ने बताई वजह, कहा…
neha-dhupia-husband-angad-bedi-speak-up-on-break-up-with-nora-fatehi
neha-dhupia-husband-angad-bedi-speak-up-on-break-up-with-nora-fatehi
neha-dhupia-husband-angad-bedi-speak-up-on-break-up-with-nora-fatehi

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने अचानक शादी कर हर किसी को हैरान कर दिया था। अब यह प्यारा कपल एक बेटी के माता-पिता भी बन चुके हैं। लेकिन अंगद शादी से पहले नोरा फतेही के साथ रिलेशनशिप में थे। दोनों ने आज तक अपने रिलेशनशिप पर कोई बयान नहीं दिया था, पर अब पहली बार अंगद बेदी ने चुप्पी तोड़ी है।

अंगद बेदी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने लव लाइफ के बारे में कई बातें शेयर की हैं। उन्होंने इंटरव्यू में अंगद ने नोरा फतेही को डेट करने से लेकर नेहा धूपिया से शादी करने तक के सफर के बारे में कई राज खोले हैं। अंगद ने कहा, ‘मेरा ऐसा मानना है कि हर चीज की एक गरिमा होती है। कुछ रिलेशनशिप ऐसे होते हैं, जो लंबे समय तक चलते हैं जबकि कुछ नहीं चल पाते हैं। लेकिन हर कोई चाहता है कि उसका रिलेशनशिप चले। इसके लिए कई कोशिशें भी करते हैं। तमाम कोशिशों के बाद अगर रिश्ता पटरी पर आ जाता है तो बहुत अच्छा होता है, लेकिन अगर ऐसा नहीं हो पाता है तो ये निराश कर देता है।’

उन्होंने आगे कहा, जहां तक मेरे रिलेशनशिप की बात है तो मैं कहूंगा कि नोरा काफी अच्छी लड़की हैं। वो अपनी जिंदगी में बहुत अच्छा कर रही हैं। वो अपने काम से लोगों का दिल जीत रही है। वो स्टार बनने की ओर है, मैं उन्हें गुड लक विश करना चाहता हूं।’ अगंद ने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि नोरा जिस तरह के पार्टनर को डिजर्व करती हैं वह जल्द उनकी जिंदगी में आएगा। मेरा मानना है कि सबकुछ टाइमिंग पर निर्भर करता है।

अगर उनके वर्क फ्रंट की बात करें तो अंगद जल्द ही सोनम कपूर स्टारर फिल्म ‘द जोया फैक्टर’ में नजर आने वाले है। इसके साथ ही वह गुंजन सक्सेना पर बनी फिल्म में भी दिखेंगे, जिसमें जाह्नवी कपूर लीड रोल में हैं।