Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
बालिका के साथ हुये दुष्कर्म के खिलाफ नीमच बंद, निकली आक्रोश रैली
होम Law and Order बालिका के साथ हुये दुष्कर्म के खिलाफ नीमच बंद, निकली आक्रोश रैली

बालिका के साथ हुये दुष्कर्म के खिलाफ नीमच बंद, निकली आक्रोश रैली

0

नीमच । मध्यप्रदेश के मंदसौर में एक नाबालिग बालिका के साथ हुुये दुष्कर्म के मामले को लेकर आज नीमच शहर में व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे और लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग करते हुये आक्रोश रैली निकाली।

सूत्रों के अनुसार मंगलवार को एक बालिका के साथ हुये हैवानियत भरे दुष्कर्म की वारदात को लेकर आज यहॉँ सर्व समाज के आव्हान पर शहर की दुकानें नहीं खुली और व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह बन्द रहें। लोगों ने आक्रोश रैली निकाल कर फास्ट ट्रेक कोर्ट में त्वरित सुनवाई पूरी कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने और उसे फाँसी देने की माँग की।

नीमच में स्वैच्छिक बन्द के चलते बाजारों, कृषि उपज मंडी और शिक्षण संस्थानों में पूरी तरह सन्नाटा रहा। घटना के विरोध में जिले के जावद,रतनगढ़, सिंगोली, मनासा, जीरन और अन्य भागों में भी बन्द रखा गया और लोगों ने रोष व्यक्त किया।