Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
नेफ्यू रियो ने नागालैंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली - Sabguru News
होम Headlines नेफ्यू रियो ने नागालैंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

नेफ्यू रियो ने नागालैंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

0
नेफ्यू रियो ने नागालैंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
Neiphiu Rio Takes Oath As Nagaland Chief Minister
Neiphiu Rio Takes Oath As Nagaland Chief Minister
Neiphiu Rio Takes Oath As Nagaland Chief Minister

कोहिमा। नागालैंड में नेशनल डेमोक्रेटिक पीपल्स पार्टी (एनडीपीपी) के प्रमुख नेफ्यू रियो ने आज नागालैंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की, उनकी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन की साझेदार है।

नागालैंड की राजधानी कोहिमा में आयोजित रियो के शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरेण रिजिजू ने हिस्सा लिया। भाजपा के वाई पेट्टन ने राज्य के उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।

इनके अलावा 10 अन्य मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ लीं। मेघालय के नव नियुक्त मुख्यमंत्री कोनराड संगमा के अलावा असम, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर के मुख्यमंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहे।

रियो चौथी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं। इससे पहले वह वर्ष 2003 से 2014 के बीच लगातार तीन बार राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। नागालैंड विधानसभा चुनाव में भाजपा और एनडीपीपी ने मिलकर 29 सीटें जीती थी। चुनाव परिणामों की घोषणा पिछले सप्ताह ही हुई थी।

इससे पहले टीआर जेलियांग ने मंगलवार को नागालैंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। इस बार के विधानसभा चुनाव में जेलियांग की नागा पीपल्स फ्रंट ने कुल 60 विधानसभा सीटों में से 26 सीटें जीती और सबसे बड़ा दल बनकर उभरा। वहीं भाजपा-एनडीपी गठबंधन को जनता दल यूनाइटेड के एक और एक निर्दलीय समेत कुल 30 विधायकों का समर्थन हासिल है।