Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मिर्जापुर में भतीजे ने चाचा को कुल्हाड़ी से काट डाला - Sabguru News
होम Headlines मिर्जापुर में भतीजे ने चाचा को कुल्हाड़ी से काट डाला

मिर्जापुर में भतीजे ने चाचा को कुल्हाड़ी से काट डाला

0
मिर्जापुर में भतीजे ने चाचा को कुल्हाड़ी से काट डाला

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में भूत प्रेत के चक्कर में भतीजे ने आज अपने चाचा की कुल्हाड़ी से मार कर हत्या कर दी और फरार हो गया। परिवारिक सम्बन्धों को तार तार करने वाली घटना बुधवार सुबह चील्ह इलाके के पखवैया गांव की है।

पुलिस के अनुसार पखवैया गांव निवासी सभाकांत उपाध्याय अपने दस साल के पुत्र कृष्णा के साथ बरामदे में सोये हुए थे। सुबह लगभग साढ़े पांच बजे उनके सगे बड़े भाई उमाकांत के पुत्र पंकज ने कुल्हाड़ी से उन पर वार कर दिया। घायल अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने कहा कि पंकज की पत्नी अक्सर बीमार रहती थी। ओझा ने भूत प्रेत से ग्रस्त होने की बात कही और कहा कि इसमें परिवा का ही कोई सदस्य है। वह अपने चाचा सभाकांत पर शक करता था। इस बात को लेकर कई बार लड़ भी चुका था। पुलिस ने कहा कि हत्या के मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। अभियुक्त फरार हो गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।