Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
New Delhi rape news - Sabguru News
होम Delhi नयी दिल्ली दुष्कर्म पीड़ित बालिका को दस लाख रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी | अरविंद केजरीवाल

नयी दिल्ली दुष्कर्म पीड़ित बालिका को दस लाख रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी | अरविंद केजरीवाल

0
नयी दिल्ली दुष्कर्म पीड़ित बालिका को दस लाख रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी | अरविंद केजरीवाल
Arvind Kejriwal target Modi govt has not given full state status to Delhi
In New Delhi, financial assistance of Rs 10 lakh will be given to the victim of rape. Arvind kejriwal
In New Delhi, financial assistance of Rs 10 lakh will be given to the victim of rape. Arvind kejriwal

नयी दिल्ली | मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को दिल्ली के उपनगर द्वारका में दुष्कर्म पीड़ित छह वर्ष की मासूम से मिलने सफदरजंग अस्पताल पहुंचे।

छह वर्ष की मासूम के साथ मंगलवार को द्वारका में फुसलाकर पड़ोस के ही एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत गंभीर है और उसका सफदरजंग अस्पताल में उपचार चल रहा है। दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से गिरफ्तार कर लिया है। 

अस्पताल में मासूम बालिका का हालचाल और उसके परिजनों से मुलाकात के बाद केजरीवाल ने कहा दिल्ली सरकार पीड़ित के परिवार को दस लाख रुपए की आर्थिक मदद देगी। 

उन्होंने कहा बालिका का उपचार कर रहे डाक्टरों से मिलकर जानकारी ली है। बालिका का स्वास्थ्य अब स्थिर है और वह खतरे से बाहर है।

मुख्यमंत्री ने कहा दिल्ली सरकार पीड़ित बालिका के परिवार को कानूनी मदद के लिए एक वकील की सेवाएं मुहैया करायेगी।

गौरतलब है कि शुक्रवार को दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल भी बालिका से मिलने अस्पताल गई थीं।