Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
New district collection join its office - Sabguru News
होम Headlines सिरोही में नवनियुक्त जिला कलक्टर ने कार्यभार ग्रहण किया

सिरोही में नवनियुक्त जिला कलक्टर ने कार्यभार ग्रहण किया

0
सिरोही में नवनियुक्त जिला कलक्टर ने कार्यभार ग्रहण किया
सिरोही के नव पदस्थापित कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने किया पद भार ग्रहण।
सिरोही के नव पदस्थापित कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने किया पद भार ग्रहण।
सिरोही के नव पदस्थापित कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने किया पद भार ग्रहण।

सिरोही, 06 मार्च। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री भगवती प्रसाद कलाल ने सिरोही जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट का कार्यभार ग्रहण किया।

तत्पश्चात् नवनियुक्त जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने कलैक्ट्री परिसर में स्थित कलक्टर कार्यालय के विभिन्न अनुभाग, कन्ट्रोल रूम, स्टोर, रेकार्ड, पूल, सामान्य, संस्थापन, निर्वाचन शाखा, कोष, एडीएम , एसडीएम, जिला परिषद ( ग्रामीण विकास प्रकोष्ठ) , तहसील, भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र, पीआरओ कार्यालय समेत विभिन्न विभागों का अवलोकन कर कार्यप्रणाली की जानकारी ली। अवलोकन के वक्त अतिरिक्त जिला कलक्टर रिछपालसिंह बुरडक, मुख्य कार्यकारी अधिकारी भागीरथ विश्नोई, उपखंड अधिकारी हंसमुख कुमार समेत विभिन्न अधिकारीगण साथ थे।

भाजपा ने नए कलेक्टर को पदभार ग्रहण पर शुभकामनाएं दी

सिरोही। जिले के नव पदस्थापित जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट भगवती प्रसाद कलाल ने आज अपना पदभार ग्रहण किया, इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की ओर से उनके कार्यभार ग्रहण के अवसर पर एवं जिले में आगमन पर शिष्टाचार भेंट कर पुष्पगुच्छ भेंट किया गया।

भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष लोकेश खण्डेलवाल के नेतृत्व मे पार्टी के एक शिष्ठ मण्डल ने कलेक्टर से उनके चेम्बर मे भेंट कर शुभकामनाएं देकर आशा व्यक्त की कि वे जिले के समग्र विकास,जन समस्याओं के निदान और जनता को आधारभूत सुविधाएं दिलाने में सहायक सिद्ध होंगे।

इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल की ओर से भी उन्हें जनहित के मामलों में पूर्ण सहयोग देने का विश्वास दिलाया गया। इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल के एडवोकेट वीरेंद्र एम चौहान, हरिकिशन रावल, रणछोड़ पुरोहित,जिला उपप्रमुख कानाराम चौधरी, अजय भट्ट, कपूराराम पटेल, ललित प्रजापत, एडवोकेट शैतान खरोर, नरेंद्रसिंह भाटी सहित कार्यकर्तागण मौजूद थे।