Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अमरीका, भारत का स्वाभाविक भागीदार, 21वीं सदी के बदलावों के बीच दोनों के संबंधों की महत्वपूर्ण भूमिका : मोदी - Sabguru News
होम Gujarat Ahmedabad अमरीका, भारत का स्वाभाविक भागीदार, 21वीं सदी के बदलावों के बीच दोनों के संबंधों की महत्वपूर्ण भूमिका : मोदी

अमरीका, भारत का स्वाभाविक भागीदार, 21वीं सदी के बदलावों के बीच दोनों के संबंधों की महत्वपूर्ण भूमिका : मोदी

0
अमरीका, भारत का स्वाभाविक भागीदार, 21वीं सदी के बदलावों के बीच दोनों के संबंधों की महत्वपूर्ण भूमिका : मोदी

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमरीका को भारत का एक स्वाभाविक भागीदार बताते हुए आज कहा कि 21 वीं सदी की नई चुनौतियों और अवसरों से हो रहे बदलावों के बीच दोनो देशों के संबंधों की भूूमिका इस दौर में बेहद महत्वपूर्ण रहेंगी। उन्होंने दो देशों के बीच संबंधों का मूल आधार आपसी विश्वास की गहराई को बताते हुए कहा कि अब भारत अमरीका के बीच ऐसा विश्वास काफी ऊंचाई पर है।

मोदी ने ट्रंप के सम्मान में आयोजित नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि 21वीं सदी में नई चुनौतियां और अवसर बदलाव की नई नीव रख रहे हैं। ऐसे में अमरीका भारत के संबंधों की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका होगी। भारत अमरीका स्वाभाविक भागीदार है। हमारे संबंध सिर्फ एशिया प्रशांत क्षेत्र में सहयोग और आतंकवाद को हराने तक ही सीमित नहीं हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि 21वीं सदी के एक महत्वपूर्ण दशक की शुरूआत में ही ट्रंप जैसे विलक्षण नेता का भारत आना एक दीर्घकालिक संकल्पना के तहत है किसी अल्पकालिक विचार के तहत नहीं।

एक लाख से अधिक लोगों की मौजूदगी में यहां दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम मोटेरा के सरदार पटेल स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में मोदी ने दो बार संबोधन किया। उन्होंने भारत माता की जय के नारों के साथ ही अपने संबोधन की शुरूआत और समाप्ति की तथा इस दौरान भारत अमरीका संबंध जिंदाबाद के नारे भी लगवाए। उन्होंने पहले ट्रंप के लिए स्वागत भाषण किया और उनके संबोधन के बाद अंत में भी धन्यवाद ज्ञापित करते हुए संबोधन किया।

मोदी ने कहा कि ट्रंप ने भारत आकर न केवल भारत का गौरव बढाया है बल्कि अमरीका में रहने वाले भारतीयों का सम्मान भी किया है। उन्होंने कहा कि दो व्यक्ति हो या दो देश, उनके संबंध का सबसे बडा आधार होता है विश्वास और पिछले वर्षो में अमरीका और भारत का विश्वास खासी ऊंचाई पर है। उन्होंने इसे दिनो दिन मजबूत होते देखा है। उन्हें खुशी है कि आज अमरीका भारत का एक भरोसेमंद पार्टनर बना है और इसका सबसे बड़ा व्यापार भागीदार भी है।

दोनों देशों ने हाल में सबसे बड़ा संयुक्त युद्धासभ्यास भी किया। दोनों देश शोध और विकास क्षेत्र में सहयोग कर रहे हैं और हर क्षेत्र में रिश्ते का दायरा निरंतर बढ रहा है। विकास के हर क्षेत्र में दोनो देशों के पास पाने के लिए बहुत कुछ है। औद्योगिक विकास के नए अभियान इंडस्ट्री 4 प्वाइंट जीरो अमरीका में भी निवेश के कई मौके लाएगा। भारतीय टैलेंट (प्रतिभा) और अमरीकी टेक्नोलॉजी (तकनीकी) ने बहुत नई चीजे दी हैं और इंडस्ट्री 4 प्वाइंट जीरो का नेतृत्व के लिए भी दोनों देश समर्थ हैं।

मोदी ने कहा कि मैं जब ट्रंप पहली बार मिला था तब उन्होंने कहा था कि भारत का एक असली दोस्त व्हाइट हाऊस में है। यह सही बात है। जब वहां दीवाली मनाई जाती है तो 40 लाख अमरीकी भारतीय भी गर्व महसूस करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी सरकार की ओर से नए भारत के निर्माण के लिए उठाये जा रहे कदमों का भी इस अवसर पर जिक्र किया।

मोदी ने अपने स्वागत संबोधन में कहा कि आज मेरेे दोस्त राष्ट्रपति ट्रंप अहमदाबाद में भारत यात्रा की शुरूआत नमस्ते ट्रंप से कर रहे हैं। इतनी लंबी यात्रा के बाद वह और उनका परिवार सीधे साबरमती आश्रम गया और फिर इस कार्यक्रम में आया है।

मोदी ने इस अवसर पर उनकी पत्नी मेलेनिया ट्रंप, पत्नी इवांका और दामाद जेर्ड कुशनर का भी उल्लेख कर उन्हें भारत आने पर धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि उन सब की उपस्थिति भारत और अमेरिका के बीच एक पारिवारिक संबंध जैसा एहसास दे रही है। उन्होंने इस मौके पर संस्कृत के शब्द नमस्ते के व्यक्ति के अभिवादन से भी अधिक गहरे अर्थ का उल्लेख कर कार्यक्रम के नाम की प्रासंगिकता की चर्चा की।

उन्होंने कहा कि आज आप उस भूमि पर है जहां पांच हजार साल पुराना शहर धौलावीरा और लोथल का उतना ही प्राचीन बंदरगाह शहर भी रहा है। आज आप उस साबरमती के तट पर हैं जिसका भारत की आजादी मेें योगदान रहा है। उस भारत में हैं जहां सैकड़ाें भाषाएं बोली जाती हैं और अनेकों खान पान और विविधता हमारे रिश्ते का आधार है। अमरीका स्वतंत्रता का देश है और भारत पूरे विश्व काे परिवार मानता है। एक को स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी पर गर्व है तो दूसरे को स्टेच्यू ऑफ यूनिटी पर। दोनों देशें के बीच मूल्यों, आदर्शों, अवसरों, उद्यमशीलता और नवाचार की भावना और आशाओं आदि के मामले में कितना कुछ साझा है।

मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के समय से भारत अमरीका के संबंध और गहरे हुए हैं। वह बहुत बड़ा सोचते हैं अमरीकी सपनों को साकार करने के लिए उन्होंने जो भी किया है उससे दुनिया भली भांति परिचित है। वह आज पूरे ट्रंप परिवार का स्वागत करते हैं। स्वस्थ और खुशहाल अमरीका के लिए प्रथम महिला मेलेनिया ने जो किया है उसके भी अच्छे परिणाम मिल रहे हैं वह बच्चों के लिए भी प्रशंसनीय काम कर रही हैं।

इवांका दो वर्ष पहले भारत आई थीं तब उन्होंने कहा था कि वह दोबारा भारत आना चाहेंगी और यह खुशी की बात है कि वह यहां मौजूद हैं। जेर्ड की विशेषता सुर्खियों से दूर रह कर महत्वपूर्ण काम करने की है। उनके काम दूरगामी परिणाम वाले होते हैं तथा जब भी उनसे मिलने का मौका मिलता है तो वह अपने भारतीय दोस्तो की चर्चा करते हैं और उनके आगमन से भी उन्हें खुशी हो रही है। मोदी इस मौके पर ट्रंप को उनका और पूरे भारत का दोस्त करार दिया।

भव्य स्वागत से अभिभूत ट्रंप बोले, आज से भारत का हमारे दिलों में विशेष स्थान