Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
New York: Nobel award winner wandering after wife's death
होम World Other World News न्यूयाॅर्क: पत्नी के निधन के बाद भटकते पाये गये नोबेल पुरस्कार विजेता

न्यूयाॅर्क: पत्नी के निधन के बाद भटकते पाये गये नोबेल पुरस्कार विजेता

0
न्यूयाॅर्क: पत्नी के निधन के बाद भटकते पाये गये नोबेल पुरस्कार विजेता
New York Nobel award winner wandering after wife's death
New York Nobel award winner wandering after wife's death
New York Nobel award winner wandering after wife’s death

SABGURU NEWS | न्यूयाॅर्क नोबेल पुरस्कार विजेता जापानी रसायन विशेषज्ञ ई-इची नेगिशी पत्नी के देहांत के बाद उत्तरी इलीनॉय के ग्रामीण इलाके में कल भटकते पाये गये और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नेगिशी की गुमशुदगी की रिपोर्ट के नौ घंटे बाद भटकते मिले।

पुलिस ने आज बताया कि नेगिशी सोमवार को लापता हो गये थे। वह मंगलवार को घर से करीब 200 मील दूर रॉकफोर्ड के पास भटकते हुए पाये गये। उनकी पत्नी नजदीक ही मृत मिलीं।पुलिस ने लिखित बयान में बताया कि रॉकफोर्ड के निकट भटक रहे 82 वर्षीय नेगिशी को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बाद में नेगिशी की कार अौर उनकी पत्नी सुमिरे नेगिशी का शव बरामद किया। रॉकफोर्ड शिकागो से 100 मील दूर है।

पुलिस ने कहा कि सुमिरे नेगिशी के शव का पोस्टमार्टम अभी किया जाना है लेकिन उनकी मौत के संबंध में किसी तरह का संदेह नहीं है। ई-इची नेगिशी के स्वास्थ्य के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गयी है।नेगिशी दम्पति प्रूड्यू विश्वविद्यालय परिसर के निकट अपने आवास वेस्ट लाफायेट्टे में अंतिम बार देखे गये थे। उनके लापता होने की सूचना पुलिस को सोमवार पूर्वाह्न आठ बजे दी गयी। वह रसायन विभाग में प्रोफेसर हैं। उन्हें 2010 में नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया था।