![न्यूजीलैंड हमले में पांच भारतीयों की मौत : भारतीय उच्चायोग न्यूजीलैंड हमले में पांच भारतीयों की मौत : भारतीय उच्चायोग](https://www.sabguru.com/18-22/wp-content/uploads/2019/03/attack-1.jpg)
वेलिंगटन। न्यूजीलैंड में क्राइस्टचर्च की दो मस्जिदों में हुई गोलीबारी में पांच भारतीय मारे गए हैं। न्यूजीलैंड में भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट कर कहा कि बहुत ही दुख के साथ हम क्राइस्टचर्च की दो मस्जिदों पर हुए जघन्य हमले में अपने पांच नागरिकों के मारे जाने की सूचना साझा कर रहे हैं। मृतकों की पहचान महबूब खोखर, रमीज वोरा, आसिफ वोरा, अनसी अलीबावा और ओजैर कादिर के रूप में की गई है।
भारतीय उच्चायोग ने कहा कि हमारे हेल्पलाइन नंबर सभी पीड़ित परिवारों के लिए हमेशा उपलब्ध हैं और हम दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े हैं। हम भारतीयों समेत सभी निर्दोष लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हैं।
क्राइस्टचर्च में हताहतों के परिवारों की मदद के लिए सामुदायिक नेताओं के एक समूह का गठन किया गया है। क्राइस्टचर्च के समर्थन समूह के सदस्य से निम्न नंबर पर संपर्क किया जा सकता है:
डाॅ. एस सचदेव-021476453, डॉ. ए पुरी- 0211218407, डॉ. वी सिंह-0212371087, मोहिउद्दीन- 211280040, डाॅ. दिवाकर-0273291026 और एच रेड्डी- 0274922601