Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
New Zealand shooting: Facebook says it removed 1.5 million videos in the first 24 hours after the mosque attack-फेसबुक ने न्यूजीलैंड गोलीबारी की साढे 10 लाख वीडियाे क्लिप्स हटाईं - Sabguru News
होम World Europe/America फेसबुक ने न्यूजीलैंड गोलीबारी की साढे 10 लाख वीडियाे क्लिप्स हटाईं

फेसबुक ने न्यूजीलैंड गोलीबारी की साढे 10 लाख वीडियाे क्लिप्स हटाईं

0
फेसबुक ने न्यूजीलैंड गोलीबारी की साढे 10 लाख वीडियाे क्लिप्स हटाईं

मॉस्को। फेसबुक ने न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च की मस्जिदों पर हुई गोलीबारी की घटना के 24 घंटे के अंदर करीब साढ़े दस लाख ऐसी वीडियो क्लिप्स हटा दी हैं जिनमें हमलावर लोगों पर गोलीबारी करते हुए नजर आ रहा है। हमलावार एक मस्जिद पर हमले के दौरान फेसबुक पर लाइव था और यह वीडियो फेसबुक पर तेजी से वायरल हुआ था।

न्यूजीलैंड पुलिस ने लोगों से आग्रह किया था कि वे गोलीबारी का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करें। पुलिस ने फेसबुक को हमलावर के लाइव होने के बारे में सूचित किया था जिसके बाद इस सोशल नेटवर्किंग साइट ने तुरंत वीडियाे फुटेज हटा दिए और हमलावार के इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट भी खत्म कर दिए।

फेसबुक न्यूजरुम ने रविवार को ट्वीट करके फेसबुक के आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के नीति निदेशक एम गारलिक के हवाले से यह खबर दी। गारलिक ने कहा कि खास तकनीक और विशेषज्ञों की मदद से ऐसे कंटेंट्स को हटाने के लिए फेसबुक की टीम काम जारी रखेगी जिन्हें नियमों का उल्लघन करके पोस्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि हमले के संपादित वीडियो को भी हटाया जा रहा है जिनमें किसी प्रकार का दृश्य नहीं भी दिखाया गया है।

उल्लेखनीय है कि न्यूजीलैंड के काइस्टचर्च की दो मस्जिदों में 15 मार्च को हुई गोलीबारी में 50 लोगों की मौत हो गई और कईं लोग घायल हो गए। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न ने कहा है कि यह सुनियोजित आतंकवादी हमला है। न्यूजीलैंड की एक अदालत ने हमलावार को पांच अप्रैल तक हिरासत में भेज दिया है।