Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पानीपत के सिविल अस्पताल की छत से नवजात को नीचे फेंका - Sabguru News
होम Chandigarh पानीपत के सिविल अस्पताल की छत से नवजात को नीचे फेंका

पानीपत के सिविल अस्पताल की छत से नवजात को नीचे फेंका

0
पानीपत के सिविल अस्पताल की छत से नवजात को नीचे फेंका

पानीपत। हरियाणा के पानीपत में रविवार को सिविल अस्पताल में ओपीडी की चौथी मंजिल से अज्ञात ने एक नवजात बच्ची को नीचे फेंक दिया, जिससे नवजात की मौके पर मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल की चौथी मंजिल से आज अज्ञात ने एक दिन के नवजात शिशु को नीचे फेंक दिया जिससे नवजात की मौके पर ही मौत हो गई और आसपास मंडरा रहे कुत्ते उसे उठाकर भाग गए। वहां मौजूद जन सेवा दल के सदस्य चमन गुलाटी ने देख लिया और कुत्तों को पकड़कर उनके शव को छुड़वा लिया।

सूचना मिलने के बाद पुलिस भी सिविल अस्पताल में पहुंच गई। अस्पताल में उपस्थित लोगों ने आशंका जतायी कि चौथी मंजिल से बच्ची को फैंकने वाली महिला है। इस घटना का हालांकि कोई भी चश्मदीद सामने नहीं आया है।

पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद बच्ची के शव का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया। थाना शहर पुलिस ने जन सेवा दल के सदस्य सेवी चमन गुलाटी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ के मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।