Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
राजस्थान के नवनियुक्त मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने संभाला पदभार - Sabguru News
होम Rajasthan Jaipur राजस्थान के नवनियुक्त मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने संभाला पदभार

राजस्थान के नवनियुक्त मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने संभाला पदभार

0
राजस्थान के नवनियुक्त मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने संभाला पदभार

जयपुर। राजस्थान सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी निरंजन आर्य को मुख्य सचिव नियुक्त किया हैं।

राज्य सरकार ने शनिवार देर रात आर्य को मुख्य सचिव नियुक्त किया। आर्य भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1989 बैच के अधिकारी है। उन्होंने आईएएस राजीव स्वरूप का स्थान लिया है। स्वरुप करीब चार महीने राज्य के मुख्य सचिव रहे।

आर्य ने रविवार को अपना पदभार संभाल लिया। मुख्य सचिव का कामकाज संभालने के बाद आर्य ने कहा कि वह सरकार की योजनाओं को आखिरी छोर तक आमजन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि राजस्थान कोरोना काल के दौरान भी बेहतर कार्य करने वाला पहला राज्य है।

उन्होंने गुर्जर आंदोलन पर कहा कि इस मामले में सरकार ने खुले मन से बात की है और शनिवार को हुई वार्ता में भी काफी सहमति हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की कानून व्यवस्था को बनाए रखने की प्राथमिकता हैं।