Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
श्रीलंका पर रोमांचक जीत से बांग्लादेश फाइनल में - Sabguru News
होम Sports Cricket श्रीलंका पर रोमांचक जीत से बांग्लादेश फाइनल में

श्रीलंका पर रोमांचक जीत से बांग्लादेश फाइनल में

0
श्रीलंका पर रोमांचक जीत से बांग्लादेश फाइनल में
Nidahas Trophy 2018 : Bangladesh beat sri lanka
Nidahas Trophy 2018 : Bangladesh beat sri lanka
Nidahas Trophy 2018 : Bangladesh beat sri lanka

कोलम्बो। ओपनर तमीम इकबाल(50) के शानदार अर्द्धशतक और आलराउंडर महमुदुल्लाह नाबाद(43) की बेश कीमती पारी से बंगलादेश ने श्रीलंका को बेहद रोमांचक मुकाबले में शुक्रवार को एक गेंद शेष रहते दो विकेट से हराकर त्रिकोणीय ट्वंटी-20 सीरीज के फाइनल में प्रवेश कर लिया।

श्रीलंका ने 20 ओवर में सात विकेट पर 159 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया लेकिन बंंगलादेश ने 19.5 ओवर में आठ विकेट पर 160 रन बनाकर फाइनल का टिकट हासिल कर लिया। बंगलादेश का अब रविवार को होने वाले फाइनल में भारत से मुकाबला होगा।