Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भारतीय मूल की निक्की हेली लड़ेंगी अमरीका के अगले राष्ट्रपति का चुनाव - Sabguru News
होम Breaking भारतीय मूल की निक्की हेली लड़ेंगी अमरीका के अगले राष्ट्रपति का चुनाव

भारतीय मूल की निक्की हेली लड़ेंगी अमरीका के अगले राष्ट्रपति का चुनाव

0
भारतीय मूल की निक्की हेली लड़ेंगी अमरीका के अगले राष्ट्रपति का चुनाव

वाशिंगटन। अमरीका में दक्षिण कैरोलिना की पूर्व गवर्नर और संयुक्त राष्ट्र की पूर्व राजदूत तथा भारतीय मूल की निक्की हेली ने 2024 में राष्ट्रपति के पद की दौड़ में शामिल होने की घोषणा की है। हेली के चुनाव मैदान में कूदने की घोषणा के बाद अगले साल अमरीका में होने वाला राष्ट्रपति चुनाव बहुत ही खास और नया मोड़ लेने वाला साबित हो सकता है।

भारतीय मूल की हेली अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को चुनौती पेश करने वाली वह रिपब्लिकन पार्टी की पहली नेता बन गई। वह दो बार दक्षिण कैरोलिना की गर्वनर और संयुक्त राष्ट्र में अमरीकी की राजदूत के रूप में अपनी सेवा दे चुकी हैं।

हेली ने ट्वीट किया कि अब पीछे हटने का समय नहीं है। अब एक मजबूत और गर्वित अमेरिका का समय है। वह राष्ट्रपति की दौड़ में शामिल होने वाली दूसरी प्रमुख रिपब्लिकन उम्मीदवार हैं। इससे पहले उनके पूर्व बॉस, डोनाल्ड ट्रम्प ने नवंबर में अपनी राष्ट्रपति चुनाव फिर से लड़ने की इच्छा जाहिर की थी। हेली राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन करने वाली तीसरी भारतीय अमरीकी हैं।

भारतीय मूल की 51 वर्षीय पूर्व गवर्नर ने 2021 में कहा था कि वह व्हाइट हाउस के लिए श्री ट्रम्प को चुनौती नहीं देंगी, लेकिन उसने ‘पीढ़ीगत परिवर्तन’ की आवश्यकता का हवाला देते हुए हाल के महीनों में अपना मन बदल लिया है।

हेली के अलावा अन्य रिपब्लिकन जिन्होंने व्हाइट हाउस की दौड़ में शामिल होने के बारे में बताया, उनमें फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डीसांटिस और पूर्व उप-राष्ट्रपति माइक पेंस भी शामिल हैं। सुश्री हेली ने 06 जनवरी 2021 में अमरीकी कैपिटल पर ट्रम्प के समर्थकाें द्वारा किए गए हमले की निंदा की और पूर्व राष्ट्रपति के व्यवहार की आलोचना भी की थी।