Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
निम्बार्क पीठ के श्रीजी महाराज ने दिया बीजेपी प्रत्याशी लांबा को आशीर्वाद - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer निम्बार्क पीठ के श्रीजी महाराज ने दिया बीजेपी प्रत्याशी लांबा को आशीर्वाद

निम्बार्क पीठ के श्रीजी महाराज ने दिया बीजेपी प्रत्याशी लांबा को आशीर्वाद

0
निम्बार्क पीठ के श्रीजी महाराज ने दिया बीजेपी प्रत्याशी लांबा को आशीर्वाद
ajmer by-election 2018 : bjp candidate ramswaroop lamba at Nimbarkacharya peeth
Nimbarkacharya peeth, Shreeji Maharaj,BJP candidate, Ramswaroop Lamba, kishangarh news, ajmer by-election 2018, ajmer bypoll, ajmer news
ajmer by-election 2018 : bjp candidate ramswaroop lamba at Nimbarkacharya peeth

अजमेर। अजमेर संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप लाम्बा मंगलवार को किशनगढ विधानसभा क्षेत्र स्थित निम्बार्क पीठ पहुंचे। उन्होंने निम्र्बाक पीठ के श्रीजी महाराज से आशीर्वाद लिया। इस मौके पर लाम्बा के साथ भाजपा देहात अध्यक्ष भगवती प्रसाद सारस्वत सहित भाजपा के केई नेता थे।

किशनगढ़ शहरी क्षेत्र में चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ा

भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप लाम्बा के समर्थन में मंगलवार को शहरी क्षेत्र किशनगढ़ के वार्ड 24 राजारेडी क्षेत्र में नुक्कड़ सभा एवं सघन जनसम्पर्क कार्यक्रम किया गया। जिसमें केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री पीपी चैधरी, चिकित्सा मंत्री कालीचरण सर्राफ, विधायक भागीरथ चैधरी, पूर्व विधायक जगजीत सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष मांगीलाल अग्रवाल, पूर्व विधायक ब्यावर देवीशंकर भूतड़ा, पूर्व विधायक एवं महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी बारूपाल, सभापति सीताराम साहू, मण्डल अध्यक्ष किशनगोपाल दरगड़ सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी थे।

रामस्वरूप लांबा केे लिए महिलाओं का चूल्हा संपर्क

किशनगढ महिला मोर्चा ने शहर में विभिन्न कॉलोनियों में भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप लांबा के समर्थन में चूल्हा संपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान पूर्व विधायक लक्ष्मी बारूपाल प्रदेश उपाध्यक्ष कृतिका शर्मा जिलाध्यक्ष इंदु शर्मा, महामंत्री सीमा अखावत, शर्मा मंजू शर्मा संगीता काकानी मंजू मेहता सहित अन्य पदाधिकारी थीं।

अजमेर में भाजपा नेताओं का सरकारी कार्यालयों में जनसम्पर्क

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने नगर सुधार न्यास के पूर्व अध्यक्ष धर्मेश जैन के नेतृत्व में अजमेर विधुत वितरण निगम में अधिकारियों व कर्मचारियों से सम्पर्क कर भाजपा के प्रत्याशी रामस्वरूप लाम्बा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में मंत्री भदेल मांग रहीं वोट

अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के लिए महिला बाल विकास विभाग राज्य मंत्री अनिता भदेल ने विधायक मानसिंह गुर्जर के साथ नारी शाली मार्ग, पृथ्वीराज पुरी, गणेश नगर, गाल बालू पुरा, सटेलाईट हास्पिटल के पीछे, आदर्श नगर सहित अन्य स्थानों पर जनसम्पर्क कर भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की।

कांग्रेस राज में सफाई कर्मचारी हमेशा रहे त्रस्त

भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सफाई आयोग अध्यक्ष गोपाल पचेरवाल ने मंगलवार को पुष्कर में वाल्मीकि समाज की बैठक में कहा कि कांग्रेस राज में सफाई कर्मचारियों की भर्ती के अलग नियम बनाने व उनमें तरह-तरह की शर्ते डाल देने से सफाई कर्मचारी की भर्ती कोर्ट कचहरी में उलझ कर रह गई। वहीं वसुंधरा राजे सरकार में सफाई कर्मचारी की भर्ती का रास्ता साफ हुआ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के सफाई कर्मचारियों की पदोन्नति भी बाधित रही।

पचेरवाल ने अजमेर की ईदगाह, केसरगंज, भगवान गंज व पलटन बाज़ार स्थित वाल्मीकि बस्तियों में जनसंपर्क कर भाजपा को विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान वाल्मीकि समाज के युवा नेता अनिल नरवाल पुष्कर के पार्षद सुखराम मट्टू, रामदास घारू, विष्णु गोयर आदि साथ रहे। पुष्कर की बैठक में सफाई आयोग के उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश टायसन, भाजपा के प्रदेश मंत्री मुकेश दाधीच भी मौजूद थे।

सिलोरा मंडल में नुक्कड सभाओं का आयोजन

सिलोरा मण्डल के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने विजय कमल यात्रा निकाली। यात्रा को मण्डल अध्यक्ष रामावतार वैष्णव ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उक्त वाहन रैली बरना, काढा, टिकावड़ा, सिलोरा, मालियों की बाड़ी होते हुए पुनः बरना पहुंची। विधायक भागीरथ चौधरी ने सिलोरा मण्डल के ग्राम खातोलाई, खेड़ा कर्मशोतान, गणेशपुरा, गोरधनपुरा, खेड़ा टिकावड़ा, रघुनाथपुरा सहित अन्य गांवों में भाजपा प्रत्याशी लाम्बा के समर्थन में जनसम्पर्क किया। कई स्थानों पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया।

रावत समाज भाजपा की ताकत : शंकरसिह रावत

बर विधायक शंकरसिह रावत ने कहा कि रावत समाज भाजपा की ताकत है। उन्होंने दिवंगत सांसद सांवरलाल जाट को याद करते हुए कहा कि सांवरलाल जाट जननेता थे। लोगों के काम की खातिर हमेशा तैयार रहते थे। उनके रिक्त स्थान को भर पाना तो संभव नहीं है लेकिन उनके पुत्र रामस्वरूप लाम्बा को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाकर जनता की सेवा में प्रस्तुत किया है। रावत ने मसूदा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खरवा, लामाना, पीपलाज क्षेत्र के ग्रामीणों से मुलाकात कर भाजपा को विजयी बनाने की अपील की। रावत के साथ पार्षद विनोद खाटवा थे।

यह भी पढें

अजमेर चुनाव : मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे करेंगी पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद
कांग्रेस के राज में फर्जी कंपनियों का चल रहा था गौरख धंधा : पीपी चौधरी
पुष्कर में लांबा के समर्थन में जुटे लोग, दिलाया जीत का भरोसा
सुभाष चंद बोस जयंती पर युवा मोर्चा ने निकाली कमल विजय यात्रा
सीएम की बहू निहारिका राजे ने घूघरा देव मंदिर में लगाई धोक
शेर ए अजमेर वीर कुमार की 18वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि