Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कच्छ में सडक हादसे में नौ की मौत, आठ घायल - Sabguru News
होम Gujarat Gandhidham कच्छ में सडक हादसे में नौ की मौत, आठ घायल

कच्छ में सडक हादसे में नौ की मौत, आठ घायल

0
कच्छ में सडक हादसे में नौ की मौत, आठ घायल
कच्छ में सडक हादसे में नौ की मौत, आठ घायल
कच्छ में सडक हादसे में नौ की मौत, आठ घायल
कच्छ में सडक हादसे में नौ की मौत, आठ घायल

गांधीधाम | गुजरात में कच्छ-गांधीधाम जिले के भचाउ क्षेत्र में आज एक सड़क हादसे में सात महिलाओं तथा एक बच्चा समेत नौ लोगों की मौत हो गयी और आठ अन्य घायल हो गये।

पुलिस अधीक्षक आर डी देसाई ने बताया कि भचाउ-दुधई राजमार्ग पर शिकरा गांव के निकट सुबह लगभग साढे दस बजे एक ट्रैक्टर और गांधीधाम से कुंभारडी की ओर शादी में जा रही निजी लग्जरी बस में आमने सामने की टक्कर हो गयी।

हादसे में शिकरा से टाडवारा गांव शादी समारोह में जा रही ट्रैक्टर सवार सात महिला, एक बच्चा और एक पुरुष की मौत हो गयी। हादसे में आठ अन्य लोग घायल हो गये। घायलों को अस्पताल में भर्ती करया गया है।
पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है।