Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कुशीनगर में नौ साल की बच्ची से युवक ने किया दुष्कर्म - Sabguru News
होम Headlines कुशीनगर में नौ साल की बच्ची से युवक ने किया दुष्कर्म

कुशीनगर में नौ साल की बच्ची से युवक ने किया दुष्कर्म

0
कुशीनगर में नौ साल की बच्ची से युवक ने किया दुष्कर्म

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश में कुशीनगर के कसया क्षेत्र के एक गांव में नौ साल की बच्ची के साथ गांव के ही युवक द्वारा दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी युवक घटना के बाद से ही फरार है। घटना की छानबीन करते हुए पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि कसया क्षेत्र के एक गांव निवासी एक बच्ची गुरुवार की सुबह खेतों की ओर गई थी। बच्ची को अकेली पाकर गांव का ही युवक उसे गन्ने के खेत में खींच ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घर वापस लौटने के बाद भी लोकलाज के नाते बच्ची ने आपबीती घटना परिजनों को नहीं बताया।

उन्होंने बताया कि बाद में जब उसे तेज दर्द और उल्टी होने लगा तो उसने घटना की जानकारी परिवारजनों को दी। इसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना कसया पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंच घटना की छानबीन करते हुए आरोपी की तलाश में जुट गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।