Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
nirbhaya case convicts to hanged on 20 march - Sabguru News
होम Breaking निर्भया कांड : दोषियों के खिलाफ नया डेथ वारंट जारी, 20 मार्च को फांसी

निर्भया कांड : दोषियों के खिलाफ नया डेथ वारंट जारी, 20 मार्च को फांसी

0
निर्भया कांड : दोषियों के खिलाफ नया डेथ वारंट जारी, 20 मार्च को फांसी
nirbhaya case convicts to hanged on 20 march at 6am
nirbhaya gang rape, murder case, new death warrant, hanged on 20 march, nirbhaya case convicts, nirbhaya gang rape and murder case, patiala house court,
nirbhaya case convicts to hanged on 20 march at 6am

नई दिल्ली। पटियाला हाउस अदालत ने निर्भया दुष्कर्म के दोषियों को फांसी पर लटकाने के लिए गुरुवार को नया डेथ वारंट जारी किया। चारों दोषियों को 20 मार्च को तिहाड़ जेल में फांसी पर लटकाया जायेगा।

निर्भया के दोषियों पवन गुप्ता, मुकेश सिंह, विनय शर्मा और अक्षय कुमार सिंह को फांसी देने के लिए यह चौथी बार डेथ वारंट जारी किया गया है।

इससे पहले चारों दोषियों को फांसी देने के लिए तीन बार डेथ वारंट जारी किए गए थे किंतु कानूनी अड़चनों के चलते तीनों बार फांसी टालनी पड़ी थी। अब दोषियों के पास कोई कानूनी विकल्प नहीं बचा है।

चारों दोषियों को अब 20 मार्च को सुबह साढ़े पांच बजे फांसी देने के लिए डेथ वारंट जारी हुआ है ।