Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
निर्भया मामले की वकील सीमा कुशवाहा बसपा में शामिल - Sabguru News
होम Headlines निर्भया मामले की वकील सीमा कुशवाहा बसपा में शामिल

निर्भया मामले की वकील सीमा कुशवाहा बसपा में शामिल

0
निर्भया मामले की वकील सीमा कुशवाहा बसपा में शामिल

लखनऊ। बहुचर्चित निर्भया मामले में पीड़ित पक्षकारों की कानूनी लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाने वाली सुप्रीमकोर्ट की वकील सीमा कुशवाहा गुरुवार को बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गईं।

महिला अधिकारों की मुखर वकालत करने वाली कुशवाहा ने निर्भया मामले में निचली अदालत से लेकर उच्चतम न्यायालय तक पैरवी कर पीड़ित पक्षकार को न्याय दिला कर ख्याति अर्जित की। बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा के कार्यालय ने कुशवाहा के बसपा में शामिल होने की पुष्टि की।

इस बारे में जारी संक्षिप्त बयान में कहा गया है कि कुशवाहा ने उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की नीतियों एवं विचारों से प्रेरित होकर बसपा की सदस्यता ग्रहण की है। इसके अनुसार कुशवाहा ने मिश्रा की मौजूदगी में बसपा की सदस्यता ग्रहण कर मायावती को पांचवी बार मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।