Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Nita Ambani met Hardik Pandya in London - Sabguru News
होम Sports Cricket हार्दिक पांड्या से मिलने लंदन पहुंची भाभी, देखें PHOTO

हार्दिक पांड्या से मिलने लंदन पहुंची भाभी, देखें PHOTO

0
हार्दिक पांड्या से मिलने लंदन पहुंची भाभी, देखें PHOTO
Nita Ambani met Hardik Pandya in London
Nita Ambani met Hardik Pandya in London
Nita Ambani met Hardik Pandya in London

स्पोर्स डेस्क भारतीय टीम के स्टार आलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों लंदन में है। वहां हार्दिक अपनी पीठ के निचले हिस्से का इलाज करवा रहे है। हाल ही में उन्होंने पोस्ट शेयर कर सफल सर्जरी के बारे में जानकारी दी थी। इसके बाद अब वह व्हीलचेयर के सहारे चलने की कोशिश कर रहे है।

अब उनसे मिलने लंदन उनकी भाभी पहुंची है। जी हाँ, देश के सबसे कारोबारी मुकेश अम्बानी की पत्नी नीता हार्दिक से मिलने पहुंची है। हार्दिक ने इंस्टाग्राम पर नीता के साथ फोट शेयर करते हुए लिखा, ‘लंदन में मुझसे मिलने के लिए आने के लिए भाभी आपको धन्यवाद। आपकी इच्छाएँ और उत्साहवर्धक शब्द मेरे लिए बहुत मायने रखते हैं। आप हमेशा एक प्रेरणा रहे हैं।’


आपको जानकारी में बता दें, नीता आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस की मालिक है। हार्दिक पांड्या मुंबई के लिए खेलते है। बता दें, मुंबई इंडियंस चार बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी है।