Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Nitesh Tiwari Rajkumar Rao or Sushant Singh Rajput ko lakr flim bnayge
होम Entertainment Bollywood नीतेश तिवारी राजकुमार राव और सुशांत सिंह राजपूत को लेकर फिल्म बनायेंगे 

नीतेश तिवारी राजकुमार राव और सुशांत सिंह राजपूत को लेकर फिल्म बनायेंगे 

0
नीतेश तिवारी राजकुमार राव और सुशांत सिंह राजपूत को लेकर फिल्म बनायेंगे 
Nitesh Tiwari
Nitesh Tiwari
Nitesh Tiwari

SABGURU NEWS | मुंबई बॉलीवुड निर्देशक नीतेश तिवारी राजकुमार राव और सुशांत सिंह राजपूत को लेकर फिल्म बना सकते हैं।

चर्चा है कि ‘दंगल’ फेम निर्देशक नीतेश तिवारी की अगली फिल्म में राजकुमार राव और सुशांत सिंह राजपूत नजर आएंगे। पहले ऐसा कहा जा रहा था कि फिल्म में लीड एक्टर के तौर पर वरुण धवन नजर आएंगे लेकिन अब नीतेश ने
सुशांत को फाइनल कर लिया है।

नीतेश का यह प्रोजेक्ट दो एक्टर्स वाला है। यह एक कॉलेज ड्रामा है जिसमें सोशल मैसेज भी है। यह जीवन, प्यार और सफलता व विफलता का उत्सव है।

बताया जा रहा है कि अभिनेता राजकुमार राव को नीतेश साइन करना चाहते हैं। दोनों के बीच मीटिंग्स हुई जहां उन्होंने प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा की थी।

दोनों एक-दूसरे के काम की सराहना करते हैं और राजकुमार राव को स्क्रिप्ट पसंद आई है। राजकुमार अपनी डेट्स को देख रहे हैं क्योंकि उन्होंने कई दूसरी फिल्मों के साथ कमिटमेंट कर रखा है। टीम उनकी मंजूरी का इंतजार कर रही है और वे इसकी घोषणा तभी करेंगे जब सारी चीजें कन्फर्म हो जाएंगी।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो