Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
केदारनाथ सिंह के निधन पर नीतीश कुमार ने शोक जताया - Sabguru News
होम Breaking केदारनाथ सिंह के निधन पर नीतीश कुमार ने शोक जताया

केदारनाथ सिंह के निधन पर नीतीश कुमार ने शोक जताया

0
केदारनाथ सिंह के निधन पर नीतीश कुमार ने शोक जताया
Nitish Kumar condoles the death of Kedarnath Singh
Nitish Kumar condoles the death of Kedarnath Singh
Nitish Kumar condoles the death of Kedarnath Singh

सबगुरू न्यूज़, पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हिन्दी के जाने-माने साहित्यकार एवं वरिष्ठ कवि केदारनाथ सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री कुमार ने आज यहां अपने शोक-संदेश में कहा कि केदारनाथ सिंह हिन्दी के प्रख्यात साहित्यकार एवं वरिष्ठ कवि थे। वर्ष 2013 में हिन्दी साहित्य के क्षेत्र में केदारजी की सेवाओं के लिए उन्हें साहित्य के सबसे बड़े सम्मान ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्हें साहित्य के क्षेत्र में अनेक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से पुरस्कृत किया गया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केदारजी का बिहार से गहरा नाता रहा है। वे बिहार राजभाषा पुरस्कार चयन समिति के अध्यक्ष भी थे। सरल भाषा में जीवन की जटिलताओं की अभिव्यक्ति करने की उनकी अनूठी शैली थी। वे जीवन में गहरी आस्था रखने वाले कवि थे और जमीनी हकीकत को कविता के माध्यम से अभिव्यक्त करते थे। श्री सिंह के निधन से हिन्दी साहित्य के क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।

श्री कुमार ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। उल्लेखनीय है कि जाने -माने साहित्यकार केदारनाथ सिंह का लंबी बीमारी के बाद सोमवार की रात नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो गया।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो