Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिए भाजपा से नाता तोड़े नीतीश- तारिक
होम Bihar बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिए भाजपा से नाता तोड़े नीतीश- तारिक

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिए भाजपा से नाता तोड़े नीतीश- तारिक

0

पटना | राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर ने आज कहा कि समावेशी विकास के लिए बिहार को विशेष राज्य का दर्जा हर हाल में मिलना चाहिए और इसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियों को दलगत भावना से उपर उठकर आगे आने की जरूरत है।

बिहार के कटिहार से राकांपा के सांसाद अनवर ने यहां बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिये जाने की मांग को लेकर पार्टी की ओर से आयोजित राज्यव्यापी धरना को संबोधित करते हुए कहा कि विशेष राज्य का दर्जा दिये जाने में जो भी तकनीकी अड़चने हैं उसे केन्द्र सरकार दूर करने का उपाय करे। केन्द्र और बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार है और अब इस मामले में कोई भी बहाना राज्य के लोगों को बर्दाश्त नहीं होगा।

राकांपा महासचिव ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यदि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं तो उन्हें केन्द्र सरकार पर इसके लिए दवाब बनाना चाहिए। कुमार यदि ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें बिहार की हक की लड़ाई के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से नाता तोड़कर जन आंदोलन में शामिल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि विशेष राज्य का दर्जा दिये जाने की मांग राजग को छोड़कर सभी राजनीतिक दलों की ओर से की जा रही है।