Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
हर्षवर्धन कपूर के पास नहीं पैसे, बहन सोनम की शादी पर नहीं देंगे गिफ्ट!
होम Entertainment Bollywood हर्षवर्धन कपूर के पास नहीं पैसे, बहन सोनम की शादी पर नहीं देंगे गिफ्ट!

हर्षवर्धन कपूर के पास नहीं पैसे, बहन सोनम की शादी पर नहीं देंगे गिफ्ट!

0
हर्षवर्धन कपूर के पास नहीं पैसे, बहन सोनम की शादी पर नहीं देंगे गिफ्ट!
No gifts for Sonam Kapoor on wedding because I’m broke, says brother Harshvardhan
No gifts for Sonam Kapoor on wedding because I’m broke, says brother Harshvardhan

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता हर्षवर्धन कपूर अपनी बहन सोनम कपूर की शादी में गिफ्ट नही बल्कि ढेर सारा प्यार देंगे।

कुछ समय से सोनम कपूर की शादी को लेकर चर्चा जोरों पर है। उनकी शादी की तैयारियां, वेन्यू और कार्ड्स तक की छोटी से छोटी डिटेल को लेकर लगातार खबरें आ रही हैं।

हर्षवर्धन से जब यह पूछा गया कि वह शादी पर अपनी बहन को क्या गिफ्ट देंगे, तो वह मुस्कुराते हुए बोले कि फिल्मों में इतनी कमाई नहीं होती कि बहन को तोहफा दे सकूं। मैं उन्हें गले लगाकर बहुत सारा प्यार दूंगा। ऐसा कहते हुए वह भावुक हो गए।

हर्षवर्धन की इस बात पर फिल्मकार अनुराग कश्यप ने चुटकी लेते हुए कहा कि हर्षवर्धन अपनी बहन के संगीत में मन मां इमोशन जागे रे पर डांस करेंगे। उल्लेखनीय है कि सोनम कपूर की शादी 8 मई को मुंबई में होने वाली है।