Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
No proposal from delhi govt on free metro ride for women : centreमेट्रो में महिलाओं की मुफ्त यात्रा का प्रस्ताव नहीं मिला : हरदीप सिंह पुरी - Sabguru News
होम Delhi मेट्रो में महिलाओं की मुफ्त यात्रा का प्रस्ताव नहीं मिला : हरदीप सिंह पुरी

मेट्रो में महिलाओं की मुफ्त यात्रा का प्रस्ताव नहीं मिला : हरदीप सिंह पुरी

0
मेट्रो में महिलाओं की मुफ्त यात्रा का प्रस्ताव नहीं मिला : हरदीप सिंह पुरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि मेट्रो रेल सेवा में महिलाओं की मुफ्त यात्रा के संबंध में दिल्ली सरकार ने कोई प्रस्ताव उसके पास नहीं भेजा है।

आवास और शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को लोकसभा में यह जानकारी दी । तृणमूल कांग्रेस के सौगत राय ने दिल्ली मेट्रो में महिलाओं की मुफ्त यात्रा के संबंध में जानकारी चाही थी।

पुरी ने लिखित उत्तर में बताया कि केंद्र सरकार का दिल्ली मेट्रो रेल सेवा में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा का कोई प्रस्ताव नहीं है। उन्होंने बताया कि मेट्रो रेल में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा सुविधा की स्वीकृति के लिए दिल्ली सरकार से कोई प्रस्ताव नहीं मिला है और इसलिए उसे मंजूरी देने का कोई सवाल ही नहीं उठता है।