Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Nomination for Sirohi distrcit Advocate sangh submitted - Sabguru News
होम Rajasthan Jaipur जिला अभिभाषक संघ के चुनावों में नामांकन दाखिल, अध्यक्ष पद के चार दावेदार

जिला अभिभाषक संघ के चुनावों में नामांकन दाखिल, अध्यक्ष पद के चार दावेदार

0
जिला अभिभाषक संघ के चुनावों में नामांकन दाखिल, अध्यक्ष पद के चार दावेदार
सिरोही जिला एवं सत्र न्यायालय

सबगुरु न्यूज-सिरोही। जिला अभिभाषक संघ के प्रस्तावित चुनावों को लेकर बुधवार को नामांकन दाखिल किया गया। इसमें अध्यक्ष पद के लिए चार दावेदार सामने आए हैंं, जिनमें एक पूर्व व एक निवर्तमान अध्यक्ष भी शामिल हैं।

मुख्य चुनाव अधिकारी बसंतकुमार भाटी द्वारा जारी सूचना के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए मानसिंह देवड़ा, भंवरसिंह देवड़ा, सुरेशकुमार वैष्णव तथा हुनरसिंह देवड़ा ने आवेदन किया है। उपाध्यक्ष पद के लिए कैलाशचंद्र, महेन्द्रसिंह चौहार, हिम्मतसिंह आढ़ा और हरजीराम चौधरी ने। सचिव पद के लिए प्रकाशकुमार प्रजापत और सीमा खत्री ने।

सहसचिव पद के लिए गोविंदसिंह देवड़ा, भूपेन्द्र राजपुरोहित और बलवंतकुमार मेघवाल। कोषाध्यक्ष पद के लिए कैलाशकुमार माली। कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए गजेन्द्रसिंह देवड़ा, दीपक कुमार बोडाणा, भूपेन्द्र राजपुरोहित, बलवंतकुमार मेघवाल तथा विरेन्द्र एम चौहान ने आवेदन किया है।