Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
बीच पर सफाई कर रही थीं नोरा फतेही, Ex बॉयफ्रेंड के आते ही हुई गायब - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood बीच पर सफाई कर रही थीं नोरा फतेही, Ex बॉयफ्रेंड के आते ही हुई गायब

बीच पर सफाई कर रही थीं नोरा फतेही, Ex बॉयफ्रेंड के आते ही हुई गायब

0
बीच पर सफाई कर रही थीं नोरा फतेही, Ex बॉयफ्रेंड के आते ही हुई गायब
nora-fatehi-avoids-ex-boyfriend-angad-bedi-at-an-event
nora-fatehi-avoids-ex-boyfriend-angad-bedi-at-an-event
nora-fatehi-avoids-ex-boyfriend-angad-bedi-at-an-event

बॉलीवुड से आये दिन अफेयर, ब्रेकअप और तलाक की खबरें आती रहती है। अब हाल ही में एक एक्ट्रेस अपने Ex बॉयफ्रेंड के आते ही गायब हो गई। वह एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि नोरा फतेही (Nora Fatehi) है।

दरअसल, कुछ समय पहले साफ सफाई को लेकर एक इवेंट आयोजित किया गया था। इसमें नोरा फतेही ने भी भाग लिया। यह इवेंट अभिषेक कपूर की पत्नी प्रज्ञा कपूर ने बीच पर किया। इवेंट में नोरा सफाई कर रही थी लेकिन एक्स बॉयफ्रेंड को देखकर वहां से निकल गईं।

स्पॉट बॉय में छपी खबर के अनुसार, इस इवेंट में नेहा धूपिया (Neha Dhupia) और अंगद बेदी (Angad Bedi) भी पहुंचे थे। अंगद के आते ही नोरा वहां से निकल गई। ऐसा कहा जाता है कि अंगद और नोरा पहले एक दूसरे को डेट कर रहे थे। लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला और अलग हो गए। वैसे नोरा इन दिनों बॉलीवुड में छाई हुई है। उन्होंने अपने डांस से हर किसी को दीवाना बनाया हुआ है।