Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
उत्तर कोरिया ने परमाणु शक्ति हासिल कर ली है : किम - Sabguru News
होम Breaking उत्तर कोरिया ने परमाणु शक्ति हासिल कर ली है : किम

उत्तर कोरिया ने परमाणु शक्ति हासिल कर ली है : किम

0
उत्तर कोरिया ने परमाणु शक्ति हासिल कर ली है : किम
North Korea has acquired nuclear power: Kim
North Korea has acquired nuclear power: Kim
North Korea has acquired nuclear power: Kim

सियोल : उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने सोमवार को नववर्ष पर देश को संबोधित करते हुए कहा कि उनके देश ने अपनी परमाणु शक्ति पूर्ण रूप से विकसित कर ली है। उन्होंने युद्ध संबंधी गतिविधियों के दौरान परमाणु हथियारों की तैनाती के लिए परमाणु हथियार और बैलिस्टिक मिसाइल के उत्पादन को बढ़ाने के लिए कहा है।

उत्तर कोरिया के सरकारी चैनल पर प्रसारित संबोधन में किम ने कहा कि उनके देश ने अमेरिका के खतरे से निपटने के लिए अपने परमाणु हथियार विकसित कर लिए हैं। किम ने कहा कि उनके परमाणु हथियार अमेरिका के किसी भी प्रमुख हिस्से को तबाह कर सकते हैं।

HOT NEWS UPDATE 11 रहस्यमय तस्वीरें जिन्हे समझा नही जा सका क्या आप समझ सकतें हैं

किम ने वाशिंगटन और सियोल से संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास को भी बंद करने की मांग की है। उन्होंने इसे उत्तर कोरिया पर आक्रमण करने की कोशिश के रूप में बताया है।

HOT NEWS UPDATE 49 8 जादुई स्पिन डिलीवरी – फिर से गेंदबाजी नहीं की जा सकती

किम जोंग-उन ने आगे कहा कि उत्तर और दक्षिण कोरिया को अपने रिश्तों में सुधार करना चाहिए।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News