Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
November 04: What happened today in Indian and world नवंबर 04 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines नवंबर 04 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नवंबर 04 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
नवंबर 04 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारत और विश्व इतिहास में 04 नवम्बर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:
1509- अल्मीडा के बाद अल्फांसो द अल्बर्क भारत में दूसरे पुर्तगाली वायसराय बने।
1619- फ्रेडरिक पंचम यूरोपीय देश बोहेमिया के राजा बने।
1822- दिल्ली में जल आपूर्ति योजना का औपचारिक रूप से शुभारंभ।
1856- जेम्स बुकानन अमेरिका के 15वें राष्ट्रपति बने।
1875- अमरीका के बोस्टन में मैसाचुसेट्स राइफल एसोसिएशन की स्थापना हुयी।
1876 – भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी भाई परमानंद का जन्म ।
1889- स्वतंत्रता सेनानी जमनालाल का जन्म।
1911- अफ्रीकी देश मोरक्को और कांगो को लेकर फ्रांस तथा जर्मनी के बीच समझौते पर हस्ताक्षर।
1915- प्रसिद्ध भारतीय नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता फिरोज शाह मेहता का निधन।
1970- कत्थक सम्राट पंडित शंभू महाराज का निधन।
1984- ओबी अग्रवाल एमेच्योर स्नूकर के विश्व चैंपियन बने।
2008- बराक ओबामा अफ्रीकी मूल के पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बने।
2015- दक्षिणी सूडान के जूबा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान भरने के तुरंत बाद एक कार्गो विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 37 लोगों की मौत।
2015- पाकिस्तान के लाहौर में एक इमारत ढ़हने से 45 मरे तथा करीब 100 लोग घायल हुए।