Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
नवंबर 05 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines नवंबर 05 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नवंबर 05 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
नवंबर 05 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारत और विश्व के इतिहास में 05 नवंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं
1556- पानीपत के दूसरे युद्ध में मुगल शासक अकबर ने हेमू को हराया।
1630- स्पेन और इंगलैंड के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर।
1639- मैसाच्युसेट्स में पहले डाकघर की स्थापना।
1678- जर्मनी की विशेष सेना ब्रैंडनबर्गर्स ने स्वीडन में ग्रीफ्सवाल्ड शहर पर कब्जा जमाया।
1725- स्पेन और आस्ट्रिया ने गुप्त समझौते पर हस्ताक्षर किया।
1811- स्पेन के खिलाफ मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर का प्रथम स्वतंत्रता संघर्ष।
1854- क्रीमियन के युद्ध में ब्रिटिश और फ्रांस की संयुक्त सेना ने इकेरमान में रूसी सेना को पराजित किया।
1870 – बंगाल में स्वराज पार्टी के संस्थापक राजनीतिज्ञ चितरंजन दास का जन्म।
1872- उल्येसेस एस ग्रांट अमेरिका के दूसरी बार राष्ट्रपति निर्वाचित।
1920- इंडियन रेडक्रास सोसाइटी की स्थापना।
1930- अमरीका के महान साहित्यकार सिन्क्लेयर लेविस को उनकी कृति ‘बाबित्त’ के लिये साहित्य का नोबल पुरस्कार मिला।
1945- भारतीय राष्ट्रीय सेना (आईएनए) के कैदियों के मामलों की सुनवाई लाल किले में शुरू हुई।
1951- अमरीका ने नवादा परमाणु परीक्षण केंद्र में ने परीक्षण किया।
1961- भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू अमरीका यात्रा पर न्यूयार्क पहुंचे।
1976- सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।