Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
What happened on 8 november in Indian and World History-नवंबर 08 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines नवंबर 08 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नवंबर 08 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
नवंबर 08 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
LK advani born on 8 november 1927
LK advani born on 8 november 1927
LK advani born on 8 november 1927

नई दिल्ली। भारत और विश्व इतिहास में 08 नवंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1661 – सिख धर्मगुरु हर राय का निधन।
1674 – इंग्लैंड के प्रख्यात लेखक जॉन मिल्टन का निधन।
1889 – मोन्टाना अमरीका का 41वां राज्य बना।
1895 – जर्मनी के भौतिक शास्त्री के. रॉगटन ने एक्स-रे की खोज की।
1910 – अमरीकी लेखिका मारग्रेट मिशल का जॉर्जिया राज्य के एटलांटा क्षेत्र में जन्म।
1920 – प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना धनलक्ष्मी उर्फ सितारा देवी का जन्म।
1927 – भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का कराची में जन्म।
1942 – अमरीका ने अल्जीरिया और मोरक्को पर आक्रमण किया।
1945 – हांगकांग में नौका दुर्घटना में 1550 लोगों की मौत।
1948 – नाथूराम गोडसे ने अदालत में महात्मा गांधी की हत्या के अपराध को स्वीकार किया।
1957 – ब्रिटेन ने क्रिसमस द्वीप समूह के समीप परमाणु परीक्षण किया।
1965 – ब्रिटेन में हत्या के लिए मृत्युदंड की सजा को समाप्त किया गया।
1967 – अमरीका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1987 – आॅस्ट्रेलिया ने कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेले गए विश्व कप क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को सात रन से हराकर पहली बार खिताब पर कब्जा किया।
1988 – चीन में विनाशकारी भूकंप से 900 लोगों की मौत।
1990 – मैरी रॉबिन्सन रिपब्लिक आॅफ आयरलैंड की प्रथम महिला राष्ट्रपति चुनी गयीं।
1992 – जर्मनी की राजधानी बर्लिन में नस्लवाद के खिलाफ हुए प्रदर्शन में तीन लाख लोगों ने हिस्सा लिया।
1999 – राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर ने एक दिवसीय क्रिकेट मैच में 331 रन की साझेदारी कर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया।
2008 – भारत का पहला मानव रहित अंतरिक्ष मिशन चन्द्रयान-1 चन्द्रमा की कक्षा में पहुंचा।
2013 – फिलीपींस के हेनान प्रांत में आये विनाशकारी चक्रवाती तूफान से 6000 लोगों की मौत हो गई।